मोटो एम का ग्रे कलर वेरिएंट भारत में सोमवार से बिकेगा

मोटो एम का ग्रे कलर वेरिएंट भारत में सोमवार से बिकेगा
ख़ास बातें
  • नया वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • यह वेरिएंट 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा
  • मोटो एम हैंडसेट को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एम स्मार्टफोन का एक नया कलर वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि मोटोरोला मोटो एम स्मार्टफोन अब ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि मोटो एम हैंडसेट को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह अब तक सिर्फ गोल्ड रंग में उपलब्ध रहा है।

लेनोवो ने मोटो एम के दो वेरिएंट पेश किए थे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में बिकता है।

(पढ़ें: मोटो एम की पहली झलक)

फ्लिपकार्ट ने मोटो एम के साथ एक्सचेंज ऑफर पेश किया है। मोटो एम खरीदने के इच्छुक ग्राहक अपना पुराना फोन देकर मोटो एम की कीमत पर छूट पा सकते हैं। सर्वाधिक डिस्काउंट 15,000 रुपये का है। आपको मिलने वाली छूट फोन पर निर्भर करेगा।

बता दें कि मोटो एम में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत पीडीएएफ से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

नए मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर दिया गया है। यूज़र चाहें तो स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी15
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto M, Moto M Grey
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »