मोटो एम भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो एम भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • मेटल बॉडी वाले मोटो एम को भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन में 4 जीबी रैम व 16 मेगापिक्सल कैमरा है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो ने मोटो एम स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में  लॉन्च कर दिया गया है। फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 3 जीबी रैम व 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। नया मोटो एम मोटोरोला का पहला फोन है जो पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है। यह स्मार्टफोन 14 दिसंबर से रात 11.59 मिनट से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

इस कीमत के साथ नए मोटो एम को सबसे पहले नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। मोटो एम में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

 मेटल बॉडी के अलावा इस फोन की ख़ासियत है पीडीएएफ के साथ इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

नए मोटो एम में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो पी15 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरि 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी वीओएलटीई और यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 151.35x75.35x7.85 मिलमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी15
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »