Moto G96 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony Lytia कैमरा

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा

Moto G96 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony Lytia कैमरा

इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है

ख़ास बातें
  • Motorola के G96 5G को 9 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा
  • इसके लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का G96 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा होगा। 

मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि  G96 5G को देश में 9 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इससे G96 5G की फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री होने की पुष्टि हुई है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन को Ashleigh Blue, Dresden Blue, Cattleya Orchid और Greener Pastures कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Moto G96 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 होगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इसमें 6.67 इंच 10-बिट 3D कर्व्ड  pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिलेगा। 

हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Moto G96 5G का डिजाइन Moto G85 के लगभग समान है। हालांकि, इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। G96 5G5 में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 होगा। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM  और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। हाल ही में Motorola के Edge 60 की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। Edge 60 के 12 GB + 256 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »