Moto G85 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसका 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है
  • यह Olive Green, Cobalt Blue और Urban Gray कलर्स में उपलब्ध है

इसका 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के G85 5G की मंगलवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसका 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। यह Olive Green, Cobalt Blue और Urban Gray कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन को Axis Bank के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शंस से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज डिस्काउंट 17,300 रुपये तक का है। Reliance Jio के यूजर्स को 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। 
Advertisement

Moto G85 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 

कंपनी ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप तीन स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का टारगेट है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में मोटोरोला के प्रेसिडेंट, Sergio Buniac ने बताया कि वह चीन के मार्केट को छोड़कर स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में अगले तीन वर्षों में मोटोरोल को टॉप तीन में पहुंचाना चाहते हैं। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही यह Bose, Pantone और Corning जैसे ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर अपने स्मार्टफोन्स में फीचर्स को बेहतर बनाने पर विचार कर रही है। मोटोरोला के Razr 40 फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच गुना बढ़ी है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, curved display
  • Reliable day-to-day, gaming performance
  • Good primary, macro cameras
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Automatic bloatware downloads (can be uninstalled)
  • Notification spam
  • Subpar ultra-wide angle camera
  • Lower performance in benchmark tests
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.