Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 22:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट होगा
  • Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर होंगे

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया जाएगा

Photo Credit: Motorola

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Moto G77 Power के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के लिए चार Pantone कलर्स के विकल्प होंगे। Moto G77 Power की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट होगा। 

देश में मोटोरोला की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। Moto G77 Power को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Impenetrable, Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Laurel Green कलर्स के विकल्प होंगे। 

Advertisement

Moto G77 Power में 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 और Arm Mali-G57 MP2 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और ई-कम्पास दिए जाएंगे। Moto G77 Power की 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। भारत में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Extreme दिया गया है। Motorola Edge 70 Pro+ की  इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.