Motorola का इवेंट 7 फरवरी को, Moto G7 सीरीज़ से उठ सकता है पर्दा

Motorola ने ब्राज़ीली मीडिया हाउस को मीडिया इनवाइट भेजे हैं। कंपनी 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जनवरी 2019 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 Play का दाम 149 यूरो (करीब 12,100 रुपये) होने की उम्मीद
  • Moto G7 और Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा
  • Moto G7 Plus, इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा
Moto G7 लाइनअप के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब तक दावा किया गया था कि इस सीरीज़ से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के आसपास पर्दा उठाया जाएगा। दूसरी तरफ, Moto G7 Power की झलक ब्राज़ील के एक रिटेल स्टोर में मिली। अब कंपनी ने इस सीरीज़ को आधिकारिक करने का फैसला कर लिया है। Moto G7 सीरीज़ को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से बहुत पहले लॉन्च किया जाएगा। Motorola ने ब्राज़ीली मीडिया हाउस को मीडिया इनवाइट भेजे हैं। कंपनी 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इनवाइट में किसी स्मार्टफोन का नाम नहीं है, लेकिन इस दिन मोटो जी7 सीरीज़ को ही लॉन्च किए जाने के कयास हैं।

Lenovo के Motorola ब्रांड ने ब्राज़ीली मीडिया को प्रेस इनवाइट भेजा है जिसे TechTudo द्वारा साझा किया गया है। पोस्टर से 7 फरवरी के इवेंट की पुष्टि हुई है। इनवाइट में एक महिला को सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है, यह इशारा है कि मोटो जी7 सीरीज़ में फ्रंट कैमरा अपग्रेड होगा। इनवाइट का टैगलाइन है, "What matters most to you?"। संभव है कि यह कैमरा को ही लेकर इशारा है।

उम्मीद है कि Motorola इस इवेंट में Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play को लॉन्च करेगी। दावा किया गया है कि मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस वाटरड्रॉप नॉच से लैस होंगे। इन फोन में डिस्प्ले के निचले किनारे पर मोटोरोला की ब्रांडिंग होगी। पिछले हिस्से पर इन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लॉसी बैकपैनल है। मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर ज़्यादा चौड़े नॉच के साथ आएंगे। इन फोन में भी डिस्प्ले के निचले हिस्से पर मोटोरोला की ब्रांडिंग होगी। ये फोन सिंगल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G7 Play का दाम 149 यूरो (करीब 12,100 रुपये) है। यह इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा। मोटो जी7 प्ले को गोल्ड और ब्लू रंग में बेचा जाएगा। Moto G7 Power की कीमत 209 यूरो (करीब 16,900 रुपये) होगी। यह ब्लैक और पर्पल रंग में आएगा। दूसरी तरफ, Moto G7 को ब्लैक और व्हाइट रंग में लाए जाने की उम्मीद है। Moto G7 Plus को लाल और ब्लू रंग में पेश किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट की कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Moto G7 Plus, इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Moto G7 और Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। Moto G7 Play हैंडसेट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और मोटो जी7 पावर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, Moto G7 Power के बारे में जानकारी ब्राज़ील के एक रिटेल स्टोर से सामने आई। Moto G7 Power डिस्प्ले नॉच, सिंगल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। मोटो जी7 पावर को 6.2 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक से मोटो जी7 पावर की कीमत का भी खुलासा हुआ है। इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट करीब 26,000 रुपये का है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.