50MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने भारतीय बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Max में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है।
  • Motorola Edge 70 Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Motorola Edge 70 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Max Price

Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है। इस फोन की बिक्री 20 जुलाई, 2026 से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और भारत में अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 बैंक डिस्काउंट या ₹5000 एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है। शुरुआत में इस फोन को ऑफर्स के साथ ₹49,999 और ₹54,999 में खरीदा जा सकेगा। 

यह फोन पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट में आता है। एक्सकुलेसिव Jio SIM ऑफर: Jio के ₹349 और उससे ज्यादा कीमत वाले 5G प्लान के साथ 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro और 5000GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज का फ्री एक्सेस मिलेगा। साथ ही महज ₹200/महीने में Jio OTT पास भी मिलेगा, जिसमें मोबाइल पर 15 से ज्यादा प्रीमियम ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल शामिल हैं।
 

Motorola Edge 70 Max Features & Specifications

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की क्वाड एचडी+ 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन 12GB RAM LPDDR5X और 256GBUFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UX के साथ आता है। Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Edge 70 Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स मिलता है, जिसमें फोटो एन्हांसमेंट इंजन, सिग्नेचर स्टाइल, डायनामिक बोकेह के साथ पोर्ट्रेट मोड, होराइजन लॉक और फ्रेम मैच हर शॉट को समझदारी से ऑप्टिमाइज करते हैं। इसके अलावा पैनटोन वैलिडेटेड कलर्स और पैनटोन स्किनटॉन वैलिडेशन से फोटो और वीडियो में रियल कलर और टोन का पता चलता है।

यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H के साथ आता है। वहीं डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट करती है।धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68/IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 221 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।

Edge 70 Max पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Motorola Qira पेश किया गया है। यह Motorola का नया क्रॉस-डिवाइस AI अनुभव है, जिसे Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट को आसानी से कनेक्ट करने के लिए बनाया गया है। एक शेयर्ड AI नॉलेज बेस पर चलने वाला Motorola Qira अलग-अलग डिवाइस पर कॉन्टैक्स्ट को समझदारी से याद रखता है, जिससे यूजर्स कहीं भी अपना काम आसानी से कर पाते हैं। चैट मोड, नेक्स्ट मूव, क्रिएटर जोन, पे अटेंशन और कैच मी अप जैसे फीचर्स यूजर्स को कंटेंट बनाने, मीटिंग्स समरी तैयार करने, कॉन्टैक्स्ट के अनुसार सजेश पाने और कई डिवाइस पर बिना रुकावट काम करने में मदद करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »