Moto G6 और G6 Plus के साथ अगले साल लॉन्च हो सकता है Moto G6 Play

चर्चा है कि लेनोवो अगले साल मोटो लाइन अप में प्ले मॉडल को वापस लाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटो जी6 प्ले को भी लॉन्च करेगी। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया है कि अगले साल मोटो जी सीरीज़ में प्ले वेरिएंट की वापसी होगी।

Moto G6 और G6 Plus के साथ अगले साल लॉन्च हो सकता है Moto G6 Play
ख़ास बातें
  • चर्चा है कि लेनोवो अगले साल मोटो लाइन अप में प्ले मॉडल को वापस लाएगी
  • नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया
  • प्ले वेरिएंट मोटो जी के पांचवें जेनरेशन सीरीज़ का हिस्सा नहीं था
विज्ञापन
चर्चा है कि लेनोवो अगले साल मोटो लाइन अप में प्ले मॉडल को वापस लाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी मोटो जी6 प्ले को भी लॉन्च करेगी। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया है कि अगले साल मोटो जी सीरीज़ में प्ले वेरिएंट की वापसी होगी।

Moto G6 Play को कंपनी द्वारा Moto G6 और Moto G6 Plus के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, लेनोवो ने प्ले वेरिएंट को मोटो जी के पांचवें जेनरेशन सीरीज़ का हिस्सा नहीं बनाया था। इस साल Moto G5, Moto G5S, Moto G5 Plus और Moto G5S Plus ही पेश किए गए हैं।  मोटोरोला द्वारा प्ले वेरिएंट पेश करने का मकसद कुछ अतिरिक्त फीचर के साथ नया फोन ग्राहकों को देना था।

याद दिला दें कि पिछले साल सितंबर महीने में मोटो जी4 प्ले को लॉन्च किया गया था। Moto G4 Play को मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के कमज़ोर वेरिएंट के तौर पर देखा जाता रहा है।

नए मोटो जी स्मार्टफोन के बारे में अभी बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध है, लेकिन आने वाले महीनों में यह हैंडसेट सुर्खियों का हिस्सा बना रह सकता है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि मोटो जी6 प्ले को मोटो जी6 और मोटो जी6 प्लस के बाद लॉन्च किया जाएगा। कंपनी यही रणनीति अन्य प्ले वेरिएंट के साथ अपना चुकी है। बता दें कि पहले मोटो जी प्ले हैंडसेट को गूगल प्ले एडिशन डिवाइस के तौर पर 2014 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह बेहद ही सफल स्मार्टफोन नहीं रहा था।

पिछले साल मोटो जी4 प्ले बजट स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस क्रमशः 12,499 और 13,499 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »