Moto G6, Moto G6 Play आ रहे हैं भारत, कंपनी ने जारी किया टीज़र

महीनेभर पहले ब्राज़ील में लॉन्च हो चुके Moto G6, Moto G6 Play अब भारत में दस्तक देने जा रहे हैं। लॉन्च की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद Motorola ने दी है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मई 2018 18:07 IST
ख़ास बातें
  • महीनेभर पहले ब्राज़ील में लॉन्च हो चुके Moto G6, Moto G6 Play आएंगे भारत
  • लॉन्च की जानकारी दी है खुद मोटोरोला ने
  • टीज़र में फोन के "coming soon" का ज़िक्र है

Moto G6, Moto G6 Play

महीनेभर पहले  ब्राज़ील में लॉन्च हो चुके Moto G6, Moto G6 Play अब भारत में दस्तक देने जा रहे हैं। लॉन्च की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद  Motorola ने दी है। लेनोवो के अधिकार वाली मोटोरोला इंडिया के ट्विटर हैंडल से मंगलवार को टीज़र पोस्ट किया गया है। टीज़र में "coming soon" का ज़िक्र है। अभी तक मोटो ने ग्लोबल लॉन्च के बाद ही अपने हैंडसेट भारत में उतारे हैं।  Moto G5 के लिए भी कंपनी ने पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में घोषणा की, फिर इसे भारत में लॉन्च किया।

टीज़र मोटो के हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसमें 14 सेकंड का वीडियो है। इससे पुष्टि हो गई है कि Moto G6 और Moto G6 Play स्मार्टफोन भारत आ रहे हैं। कंपनी ने इसके लिए एक डेडिकेटिड साइट भी तैयार की है, जहां यूज़र नोटिफिकेशन पाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोटो, जी6 परिवार  के लिए चीन में 17 मई को पर्दा उठाने वाली है। यह इशारा है कि इंडिया लॉन्च भी जल्द से जल्द ही होगा। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। Moto G6 और Moto G6 Play की कीमत को लेकर भी कोई ख़ास जानकारी नहीं दी गई है। ब्राज़ील में Moto G6 की कीमत 249 डॉलर (तकरीबन 16,900 रुपये) है। वहीं, Moto G6 Play यहां 199 डॉलर (13,500 रुपये) का है।
Advertisement
 

Moto G6, Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन

Moto G6 में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अपने बाकी साथी फोन की तरह ही, यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन डुअल सिम है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G6 में यूज़र को डुअल टोन, डुअल लेंस फ्लैश मिलेगा।

Moto G6 Play , जिसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो भी 18:9 है। डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला है। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। इसमें डुअल सिम की सुविधा है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। यूज़र को इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो सिंगल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

मोटो जी6 प्ले का ध्यान खींचती है इसकी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन इंडिगो और गोल्ड रंग वेरिएंट में आया है। इसका वज़न 173 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.