Moto G5S Plus की नई तस्वीर लीक, इसमें हो सकते हैं दो रियर कैमरे

मोटोरोला के आने वाले चर्चित स्मार्टफोन मोटो जी सीरीज़ के स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस के बारे में एक बार फिर लीक में जानकारी सामने आई है। इस बार, जाने-माने टिप्सटर ने मोटो जी5एस प्लस की एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक सिल्वर कलर वेरिएंट मोटो जी5एस प्लस को दिखाया गया है जिसके रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है

Moto G5S Plus की नई तस्वीर लीक, इसमें हो सकते हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस की नई लीक तस्वीरों से डुअल कैमरे का खुलासा होता है
  • मोटो जी5एस प्लस 25 जुलाई को लॉन्च हो सकता है
  • फोन में फ्रंट फ्लैश होने की उम्मीद है
विज्ञापन
मोटोरोला के आने वाले चर्चित स्मार्टफोन मोटो जी सीरीज़ के स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस के बारे में एक बार फिर लीक में जानकारी सामने आई है। इस बार, जाने-माने टिप्सटर ने मोटो जी5एस प्लस की एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक सिल्वर कलर वेरिएंट मोटो जी5एस प्लस को दिखाया गया है जिसके रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा टिप्सटर ने स्पेसिफिकेशन भी साझा किए हैं जो थोड़े बहुत पिछली लीक से मिलते हैं।

ट्विटर पर एक पोस्ट में, जाने-माने टिप्सटर एंद्री यातिम ने मोटो जी5एस प्लस की तस्वीर साझा की, और दावा किया कि आने वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पिछली लीक में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने का पता चला था। फोन में 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन में दो 12.9 मेगापिक्सल रियर (13 मेगापिक्सल सेंसर होने की भी ख़बरें हैं) कैमरा होने की ख़बरें हैं जिसके प्राइमरी सेंसर में अपर्चर एफ/1.7 जबकि मोनोक्रोम सेंसर में अपर्चर एफ/2.0 दिया जाएगा।

फ्रंट कैमरे की बात करें तो यातिम ने खुलासा किया है कि मोटो जी5एस प्लस में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर होगा। स्मार्टफोन में एक 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3072 एमएएच बैटरी (आधिकारिक तौर पर 3100 एमएएच) हो सकती है। टिप्सटर ने आगे बताया कि स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 फ़ीचर होगा, पहले भी लीक में इस बारे में पता चला था।

इससे पहले ख़बरें आईं थीं कि मोटो जी5एस प्लस नें एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक मेटल बॉडी डिज़ाइन होगा। फोन के अगले हिस्से में दिया गया होम बटन एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा। इस स्मार्टफोनको 18,999 रुपये से 19,999 रुपये की कीमत के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस को 25 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाले एक इवेंट में मोटो एक्स4, मोटो ज़ेड2 और दूसरे डिवाइस के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5S, Moto G5S Plus, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »