120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Moto G51, जानें कीमत

मोटोरोला के नए स्‍मार्टफोन Moto G51 की बुधवार को चीनी मार्केट में लॉन्चिंग हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक, इस फोन को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर से लैस किया गया है।

120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Moto G51, जानें कीमत

Moto G51 में 6.8 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Moto G51 के चीन में दाम CNY 1,499 (करीब 17,500 रुपये) हैं
  • स कीमत में 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है
  • Moto G51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का है
विज्ञापन
मोटोरोला के नए स्‍मार्टफोन Moto G51 की बुधवार को चीनी मार्केट में लॉन्चिंग हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक, इस फोन को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। कैमरों की बात करें, तो इस बजट डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G51 में 6.8 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले है। दूसरे इंटरनैशनल मार्केट में यह बजट स्मार्टफोन कब तक उपलब्ध होगा, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Moto G51 price, sale details

Moto G51 के चीन में दाम CNY 1,499 (करीब 17,500 रुपये) हैं। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। चीनी ब्‍लॉगर WHYLAB की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को दो कलर ऑप्‍शन में लाया गया है, जबक‍ि इसकी उपलब्‍धता को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। 
 

Moto G51 specifications, features

रिपोर्टों के मुताबिक, Moto G51 में 6.8 इंच का पंच होल एलसीडी ड‍िस्‍प्‍ले है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 240 हर्त्‍ज का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में 2.2GHz क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर की ताकत है, साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज का ऑप्‍शन मिलता है।

Moto G51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापक्सिल का S5JKN1 है। साथ में 8 और 2 मेगापिक्‍सल के दो और सेंसर दिए गए हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 10 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डॉल्‍बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। फ‍िंगर प्रिंट स्‍कैनर की बात की जाए, तो वह फोन के बैक साइड में है।

रिपोर्टों के मुताबि‍क, कनेक्टि‍विटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड स्‍लॉट, 5जी सपोर्ट, वाई फाई 5, ब्‍लूटूथ v5.2, जीपीएस, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • कमियां
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G51, snapdragon, snapdragon 480
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  2. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  3. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  4. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  5. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  6. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  7. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  8. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  10. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »