• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी5 प्लस की तस्वीर से 5.2 इंच के डिस्प्ले का खुलासा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

मोटो जी5 प्लस की तस्वीर से 5.2 इंच के डिस्प्ले का खुलासा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

मोटो जी5 प्लस की तस्वीर से 5.2 इंच के डिस्प्ले का खुलासा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • लेनोवो के मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा
  • माना जा रहा है कि यह तस्वीर एक प्रोटोटाइप हैंडसेट की है
  • मोटो जी5 प्लस को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है
विज्ञापन
लेनोवो के अगले मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं। इससे पता चला है कि हैंडसेट का स्क्रीन साइज़ क्या होगा। लीक हुई ताज़ा तस्वीर के मुताबिक, लेनोवो के मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। दरअसल, इससे पहले कई रिपोर्ट में 5.5 इंच के स्क्रीन का दावा किया गया था।

माना जा रहा है कि यह तस्वीर एक प्रोटोटाइप हैंडसेट की है जिसे ब्राज़ील में एक बीटा टेस्टर को दिया गया था। प्रोडक्ट की लीक हुई तस्वीर पर साफ लिखा है कि यह मोटोरोला की प्रॉपर्टी है और यह सेल के लिए नहीं है।

स्क्रीन साइज़ के अलावा लीक हुई तस्वीर में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3000 एमएएच की बैटरी, टर्बो पावर टेक्नोलॉजी, 12 मेगापिक्सल का रैपिड फोकस कैमरा, फिंगरप्रिंट रीडर, एनएफसी और मोटोरोला सॉफ्टेयर अनुभव के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

winfuture.de के रॉलेंड क्वांट का कहना है कि मोटो जी5 प्लस के ब्राज़ील वर्ज़न में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा और इसमें डीटीवी रिसीवर भी होगा। क्वांट ने मोटो जी5 प्लस के बारे में और जानकारियां भी साझा की हैं। इसमें सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो पीडीएएफ, 4के वीडियो और एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस के डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का भी दावा किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। यह 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। मोटो जी5 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

बता दें कि लेनोवो द्वारा मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को 26 फरवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है। दरअसल, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले कंपनी इस दिन एक इवेंट आयोजित करने वाली है।
 
moto
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo, MWC, MWC 2017
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »