Moto G Power 5G का नया वर्जन डुअल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च 

इसे अगले वर्ष लाया जा सकता है। इसकी लीक इमेजेज में यह व्हाइट कलर में है और इसका डिजाइन पिछले मॉडल के समान दिख रहा है

Moto G Power 5G का नया वर्जन डुअल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च 

इसका फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के ऊपर सेंटर में अलाइंड होल-पंच स्लॉट में है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अप्रैल में Moto G Power 5G का मौजूदा वेरिएंट पेश किया था
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G Power 5G का नया वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष अप्रैल में Moto G Power 5G के मौजूदा वेरिएंट को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर  MediaTek Dimensity 930 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में नए Moto G Power 5G के संभवित डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि या प्राइस के बारे में नहीं बताया गया है। इसे अगले वर्ष लाया जा सकता है। इसकी लीक इमेजेज में यह व्हाइट कलर में है और इसका डिजाइन पिछले मॉडल के समान दिख रहा है। इसमें एक बड़ा अंतर रियर कैमरा यूनिट का हो सकता है। हालांकि, इसके बैक पैनल पर ऊपरी कोने में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल पिछले मॉडल के समान दिख रहा है लेकिन इसमें तीन के बजाय दो कैमरा हो सकते हैं। इसकी LED फ्लैश यूनिट पिछले मॉडल के जैसे कैमरा मॉड्यूल के अंदर सेंसर्स के साथ है। 

इसका फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के ऊपर सेंटर में अलाइंड होल-पंच स्लॉट में है। इसके वॉल्यूम और पावर बटन दायें कोने पर हैं। इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Moto G Power 5G के नए वर्जन में 6.7 इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसका साइज 167.3 mm x 76.4 mm x 8.5 mm होने की संभावना है, जो मौजूदा मॉडल से अधिक है। 

हाल ही में कंपनी ने Edge 40 Neo 5G को लॉन्च किया था। नई Edge सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 23,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB का 25,999 रुपये है। इसे Black Beauty, Caneel Bay और Soothing Sea कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) poLED कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7030 SoC 12 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 930
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »