• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 40 Neo डुअल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 40 Neo डुअल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

नई Edge सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है

Motorola Edge 40 Neo डुअल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस पर 3,000 रुपये के विशेष फेस्टिव डिस्काउंट की भी पेशकश की है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने भारत में Edge 40 Neo 5G को लॉन्च किया है। नई Edge सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने Edge 40 Neo 5G को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। इसके 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 23,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB का 25,999 रुपये है। इसे Black Beauty, Caneel Bay और Soothing Sea कलर्स में उपलब्ध कराया गया  है। इसकी बिक्री 28 सितंबर से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी ने इस पर 3,000 रुपये के विशेष फेस्टिव डिस्काउंट की भी पेशकश की है। Moto Edge 40 Neo को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 

Motorola Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) poLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी इसके साथ दो वर्ष के लिए OS अपडेट भी रही है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7030 SoC 12 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.8 अपार्चर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, 3.5 mm का हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Motorola Edge 40 Neo में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप और SAR सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। कंपनी ने इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं। हाल ही में कंपनी ने Moto G84 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto G82 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ Viva Magenta और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह Midnight Blue 3D एक्रिलिक ग्लास फिनिश में भी उपलब्ध होगा। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7030
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »