मोटो जी (जेन 4) का टीज़र जारी, बैटरी और कैमरे को लेकर किए गए दावे

मोटो जी (जेन 4) का टीज़र जारी, बैटरी और कैमरे को लेकर किए गए दावे
विज्ञापन
मोटोरोला 17 मई को भारत में बहुप्रतीक्षित मोटो जी (जेन 4) ऊर्फ मोटो जी4 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। उम्मीद के मुताबिक, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए टीज़र करना शुरू कर दिया है।

कंपनी के इंडिया ट्विटर हैंडल से कई टीज़र इमेज जारी किए गए हैं जिनमें #Missing हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। इन टीज़र इमेज के जरिए कथित मोटो जी4 स्मार्टफोन के फ़ीचर का खुलासा किया गया है। टीज़र इमेज में यूज़र की परेशानियों का ज़िक्र है जिसका निदान मोटो जी4 को बताया गया है। इन तस्वीरों में वीडियो गेम खेलते वक्त हैडसेट हैंग करने, कम बैटरी के कारण फोन के अचानक स्विच ऑफ हो जाने और धीमे ऑटोफोकस के कारण खराब फोटो आने जैसी परेशानियों का ज़िक्र किया गया है।

इसके अलावा स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी टीज़र जारी किए जाएंगे जिनमें हैंडसेट के फ़ीचर का ज़िक्र होगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा मोटो जी4 प्लस भी लॉन्च किए जाने की संभावना है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

दरअसल, 28 अप्रैल को कंपनी की भारतीय इकाई ने 17 मई को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू किया।

वैसे इनवाइट में इवेंट की तारीख को छोड़कर और किसी भी चीज़ का ज़िक्र नहीं है। अनुमान है कि पिछले जेनरेशन वाले मोटो जी (जेन 3) हैंडसेट की तरह मोटो जी (जेन 4) को भी सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाए।

हाल के दिनों में मोटो जी फोर्थ जेन और मोटो जी4 प्लस के बारे में कई खुलासे हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने इन खुलासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस हफ्ते की शुरुआत में मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो सामने आया था। और मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।

दूसरी तरफ, वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो में नज़र आ रहे हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। काले रंग के इस स्मार्टफोन की तुलना 2014 के मोटो एक्स मॉडल से की गई थी। इतना तो साफ है मोटो जी सीरीज का अगला फोन पुराने जेनरेशन के हैंडसेट से ज्यादा बड़ा है। वीडियो में स्मार्टफोन को चारो तरफ से दिखाने के अलावा एक्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह तकनीक पहले से ही मोटो हैंडसेट का हिस्सा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  4. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  8. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  9. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  10. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »