Motorola ने 10 साल में बेचे 20 करोड़ Moto G स्मार्टफोन!

Redmi की Note सीरीज से कंपनी को G सीरीज में तगड़ा कंपीटिशन मिला जिसके बाद भारत समेत एशिया की अन्य मार्केट्स में कंपनी कमजोर पड़ने लगी।

Motorola ने 10 साल में बेचे 20 करोड़ Moto G स्मार्टफोन!

Photo Credit: Motorola

Moto G Power 5G में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने पहले तीन सालों में प्रति वर्ष सिंगल मॉडल ही निकाला
  • Redmi की Note सीरीज से कंपनी को G सीरीज में तगड़ा कंपीटिशन मिला
  • पहले फोन Moto G के साथ कंपनी ने 1GB रैम और क्वाड कोर चिपसेट दिया था
विज्ञापन
Motorola के G सीरीज के फोन काफी पॉपुलर रहे हैं क्योंकि यह कंपनी की स्मार्टफोन की ऐसी सीरीज है जिसमें ब्रांड अफॉर्डेबल प्राइस में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन देने की कोशिश करती है। मोटोरोला की G सीरीज की शुरुआत कंपनी ने 2013 में Moto G से की थी। अब इस सीरीज के लॉन्च को 10 साल पूरे हो चुके हैं। मोटोरोला जी-सीरीज के लॉन्च की दसवीं वर्षगांठ मना रही है। हालांकि उस वक्त कंपनी Google के स्वामित्व में थी। अब यह Lenovo के स्वामित्व में है। 

Moto G फैमिली के पहले फोन Moto G के साथ कंपनी ने 1GB रैम और क्वाड कोर चिपसेट दिया था जो कि उस वक्त बजट फोन में नहीं देखने को मिलता था। Showmetech की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि उसने पिछले 10 सालों में 20 करोड़ Moto G फोन बेचे हैं। कंपनी ने पहले तीन सालों में प्रति वर्ष सिंगल मॉडल ही निकाला। उसके बाद 2016 से ब्रांड इस सीरीज में मल्टीपल स्मार्टफोन पेश करती आ रही है। 

Motorola इस वक्त तक पॉपुलर सीरीज बन चुकी थी। लेकिन उसके बाद Xiaomi और इसी की सब्सिडिएरी Redmi ने बजट स्मार्टफोन की शुरूआत कर दी। Redmi की Note सीरीज से कंपनी को G सीरीज में तगड़ा कंपीटिशन मिला जिसके बाद भारत समेत एशिया की अन्य मार्केट्स में कंपनी कमजोर पड़ने लगी। लेकिन अमेरिका में इसका दबदा बना रहा जो कि आज भी कायम है। 

मोटोरोला के हालिया लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने Moto G54 5G को उतारा था। Moto G54 5G में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। मोटो जी54 5जी में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। Moto G54 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G, Moto G 5G, Moto G family, Moto G 10th anniversary
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »