Moto E7 की लाइव तस्वीरें और वीडियो लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Moto E6 की तुलना में Moto E7 में ऊपर और नीचे की ओर काफी पतले बेज़ल होंगे। हालांकि, साइडों पर बेज़ल्स में कोई बदलाव नहीं होगा।

Moto E7 की लाइव तस्वीरें और वीडियो लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Moto E7 मौजूदा Moto E6 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Moto E7 में दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर
  • छोटी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और पतली चिन के साथ आ सकता है स्मार्टफोन
  • तस्वीरों के साथ वीडियो भी हुआ लीक
विज्ञापन

Moto E7 अब कभी भी मार्केट में कदम रख सकता है। भले ही मोटोरोला को अभी इसकी आधिकारिक घोषणा करनी बाकी है, लेकिन नए स्मार्टफोन की कुछ कथित लाइव तस्वीरें और वीडियो साथ सामने आए हैं, जो इसके डिज़ाइन और Moto E6 की तुलना में मुख्य हार्डवेयर अपग्रेड की एक झलक देने के लिए काफी। मोटो ई7 को दो अलग-अलग रंग विकल्पों में लीक किया गया है और यह भी पता चलता है कि फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और मोटोरोला बैटविंग लोगो दिया जाएगा।

91Mobiles की ओर से लीक की गई तस्वीरों के अनुसार, Moto E6 की तुलना में Moto E7 में ऊपर और नीचे की ओर काफी पतले बेज़ल होंगे। हालांकि, साइडों पर बेज़ल्स में कोई बदलाव नहीं होगा। फोन का डिज़ाइन काफी हद तक Moto E6 Plus और Moto E6s से मेल खाता है। हालांकि, नए मॉडल में नॉच वी-आकार में है। पिछले दोनों मोटो ई6 सीरीज़ के फोन में यू-आकार का नॉच आता है।

कथित मोटो ई7 की तस्वीरों से पता चलता है कि इसका बैक चमकदार फिनिश के साथ आएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जो फोन के ऊपरी किनारे पर एक एलईडी फ्लैश के साथ मॉड्यूल में सेट होगा। कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन Moto G8 Power Lite के समान दिखता है, हालांकि इसमें मैक्रो शूटर नहीं होगा।

इसके अलावा तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि Motorola ने Moto E7 के पीछे अपना आइकॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो बैटविंग लोगो के अंदर सेट होता। आगामी फोन का 360-डिग्री व्यू और ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले कार्यक्षमता की उपस्थिति दिखाने वाला एक वीडियो भी लीक किया गया है।
 

Moto E7 specifications (rumoured)

लीक हुई तस्वीरों में से एक मोटो ई7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देती है। इसमें पता चलता है कि फोन Android 10 पर चलेगा और इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट मिलेगा है। फोन का कोडनेम "ginna" रखा गया है।

यदि हम पिछली रिपोर्ट देखें तो Moto E7 6.2-इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 3,550 एमएएच बैटरी शामिल होगी। कहा जाता है कि इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन मई में Google Play कॉन्सोल और एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ रिकमेंडेड डिवाइस लिस्ट में दिखाई दिया था। हालांकि, इसकी लॉन्च की तारीख पर फिलहाल कंपनी ने और लीक्स ने चुप्पी साधी हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7, Moto E7 features, Moto E7 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »