Motorola One Vision Plus और Moto E7 के स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola अपने स्मार्टफोन कैटलॉग में दो नए स्मार्टफोन को शामिल कर सकता है, जिनके नाम हैं-Motorola One Vision Plus और Moto E7। इन दोनों ही स्मार्टफोन की अलग-अलग लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है, जो कि इन दोनों ही फोन में दिए जा सकते हैं।

Motorola One Vision Plus और Moto E7 के स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola ने इन दोनों ही फोन के लॉन्च की नहीं दी कोई जानकारी

ख़ास बातें
  • Motorola One Vision Plus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट है
  • Moto E7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट है
  • मोटो ई7 में दी जा सकती है 6 इंच की स्क्रीन
विज्ञापन
Motorola अपने स्मार्टफोन कैटलॉग में दो नए स्मार्टफोन को शामिल कर सकता है, जिनके नाम हैं-Motorola One Vision Plus और Moto E7। इन दोनों ही स्मार्टफोन की अलग-अलग लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है, जो कि इन दोनों ही फोन में दिए जा सकते हैं। मोटोरोला वन विज़न प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट है। दूसरी तरफ, मोटो ई7 स्मार्टफोन 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट है। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto E6 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा।
 

Motorola One Vision Plus specifications (expected)

Google's Android Enterprise Directory पर Motorola One Vision Plus स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है, जिसकी खबर सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है। यह फोन 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ लिस्ट है, हालांकि स्क्रीन रिजॉल्यूशन से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। मोटोरोला वन विज़न प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ कि मोटोरोला वन विज़न प्लस NFC, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड 9 पर काम करेगा।

गौर करने वाली बात यह है कि Motorola One Vision स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में ही एंड्रॉयड 10 आधारित अपडेट मिलना शुरू हो गया था, तो ऐसे में हैरान करने वाली बात यह है कि मोटोरोला वन विज़न प्लस स्मार्टफोन जो कि एंड्रॉयड 9 के साथ लिस्ट है, उसे एंड्रॉयड 10 के साथ पेश नहीं किया जा रहा।
 

Motorola Moto E7 specifications (expected)

Google Play Console पर Moto E7 स्मार्टफोन की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Techieride द्वारा दी गई। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह मोटोरोला का किफायती स्मार्टफोन होने वाला है, बिल्कुल ही मोटोरोला ‘E' सीरीज़ के पिछले फोन की तरह। मोटो ई7 स्मार्टफोन 720x1,520 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 280 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में जिस प्रोसेसर का उल्लेख किया गया है वो है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632। जीपीयू एड्रेनो 506 जिसकी क्लॉक स्पीड 725MHz होगी। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि मोटो ई7 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।

 


लिस्टिंग के रिजॉल्यूशन और पिक्सल डेनसिटी के आधार पर माना जा सकता है कि मोटो ई7 स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6 इंच का होगा। आपको बता दें, मोटो ई6 स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं, Moto E6s स्मार्टफोन 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आया था।

कंपनी द्वारा इन दोनों ही स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पर से भी पर्दा उठा दिया जाए।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 9609
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Vision Plus, Moto E7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »