Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 Play से उठा पर्दा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

शुक्रवार को Moto G6 सीरीज़ के साथ मोटोरोला ने ई5 सीरीज़ से भी पर्दा उठाया। कम कीमत वाली इस सीरीज़ में शामिल हैं - Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 Play

Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 Play से उठा पर्दा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो ई सीरीज़ से उठा पर्दा

ख़ास बातें
  • Moto G6 सीरीज़ के साथ ई5 सीरीज़ से उठा पर्दा
  • Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 Play ने दी दस्तक
  • गुरुवार को लॉन्च हुई जी6 सीरीज़ से सस्ती है ई5 सीरीज़
विज्ञापन
शुक्रवार को Moto G6 सीरीज़ के साथ मोटोरोला ने ई5 सीरीज़ से भी पर्दा उठाया। कम कीमत वाली इस सीरीज़ में शामिल हैं - Moto E5, Moto E5 Plus और  Moto E5 Play. कीमत के लिहाज़ से इन स्मार्टफोन को मोटो जी6 सीरीज़ से नीचे रखा गया है। बता दें कि ई सीरीज़ के दो ही फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। इस सीरीज़ का तीसरा फोन 16:9 रेशियो पैनल से लैस है। सभी तीनों मॉडल में सेल्फी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। ये सेंसर पीछे दिए गए मोटो लोगो में अटैच हैं।
 

Moto E5, Moto E5 Plus, Moto E5 Play की कीमत

मोटो ई5 की कीमत 149 यूरो (तकरीबन 12,000 रुपये) है। मोटो ई5 प्लस 169 यूरो (तकरीबन 13,700 रुपये) है। रिलीज़ के वक्त मोटो ने जानकारी दी है कि सिर्फ दो मॉडल ही बिक्री के लिए उतारे जाएंगे। मोटो ई5 प्ले की बिक्री यूएस में ही सीमित रहेगी। इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि ई5 प्ले की कीमत, ई5 से कम होगी। मोटो ने इन स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की समयसीमा व कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Moto E5, Moto E5 Plus, Moto E5 Play स्पेसिफिकेशन

मोटो ई5 प्लस की बात करें तो यह बाकी दोनों के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर से लैस है। सिंगल सिम वाले इस हैंडसेट में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। पानी व अन्य तरल पदार्थों से सुरक्षा के लिए इसमें स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेज़र ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वज़न 200 ग्राम है।
 
Moto
मोटो ई5

Moto E5  इस सीरीज़ का अगला फोन है, जिसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला है। फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 2 जीबी रैम दिए गए हैं।  फोन को पावर देती है 4000 एमएएच होगी। फोन डुअल व सिंगल सिम वेरिएंट विकल्प में आएगा।
 
Moto
मोटो ई5 प्ले

अब आते हैं Moto E5 Play पर। फोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है। हैंडसेट को पावर देती है 2800 एमएएच की बैटरी। पानी से सुरक्षा के लिए विशेष कोटिंग दी गई है। मोटो का कहना है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 425/427 प्रोसेसर होंगे। इसमें 2 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगा, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है।  Moto E5 Play के बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। हैंडसेट ब्लैक, डार्क लेक और फ्लैश ग्रे रंग में आएगा। फोन का वज़न 150 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से बुनियादी सुविधाएं इस फोन में दी गई हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Terrific battery life
  • Near-stock Android
  • Sleek design
  • कमियां
  • Middling performance
  • Sub-standard cameras
  • Low-res display
  • Heavy and unwieldy
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  4. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
  5. OnePlus 16 में होगी 240Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, जानें सबकुछ
  6. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  10. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »