Moto E4 Plus आज भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो ब्रांड की मोटो बुधवार को भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस भारत में लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को अंतर्रष्ट्रीय बाज़ार में मोटो ई4 के साथ जून में लॉन्च किया गया था। प्लस वेरिएंट में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो कि फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है।

Moto E4 Plus आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस पिछले महीने मोटो ई4 के साथ लॉन्च हुआ था
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
लेनोवो ब्रांड की मोटो बुधवार को भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस भारत में लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन को अंतर्रष्ट्रीय बाज़ार में मोटो ई4 के साथ जून में लॉन्च किया गया था। प्लस वेरिएंट में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो कि फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है। इसके अलावा दूसरी बड़ी ख़ासियतों की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एंड्रॉयड 7.1 नूगा और एक फ्रंट फ्लैश मॉड्यूल हैं। इस स्मार्टफोन को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, और आप लाइव स्ट्रीम नीचे देख सकते हैं।

मोटो ई4 प्लस की भारत में कीमत
मोटो ई4 प्लस को भारत में अमेरिका जितनी कीमत के आसपास ही लॉन्च होने की उम्मीद है। अमेरिका में फोन को 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मोटो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा।


मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »