मोटो ई3 पावर 19 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

मोटो ई3 पावर 19 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
मोटो जी4 प्ले को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने भारत में मोट ई3 पावर के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इस मीडिया इनवाइट में कंपनी ने इवेंट की तारीख और समय की पुष्टि की है।

लेनोवो द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में हैशटैग 'दपावर टू डू मोर' टैगलाइन दी गई है। मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन को भारत में 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इनवाइट में मोटो ई3 पावर के लॉन्च इवेंट के 19 सितंबर दोपहर 2.30 मिनट पर शुरू होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा मोटो के जाने-पहचाने स्मार्टफोन डिज़ाइन को एक पारदर्शी हैंडसेट के जरिए दिखाया गया है।

इससे पहले सोमवार को ही मोटो इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर इस स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी किया गया। मोटो द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए इस वीडियो टीज़र में फोन की बैटरी के फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होने की जानकारी दी गई है। इस टीज़र में बताया गया है, '' ई3 पावर फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।'' इसके अलावा वीडियो में कंपनी ने ई3 पावर के जल्द आने की भी बात कही है।

इससे पहले बर्लिन में लेनोवो एपीएसी के अध्यक्ष केन वॉंग ने गैज़ेट्स 360 को बताया था कि यह फोन इसी महीने से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

मोटो ई3 पावर हॉंगकॉंग में पिछले महीने बिक्री होते देखी गई थी। हॉंगकॉंग में मोटो ई3 पावर की कीमत 1,098 हॉंगकॉंग डॉलर (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसमें 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। मोटोरोला अब मोटो ई3 को लॉन्च ना कर भारत में सीधे मोटो ई3 पावर लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto smartphone, moto E3 power specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »