Moto C Plus भारत में 19 जून को होगा लॉन्च

मोटोरोला ने इसी सप्ताह Moto India के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि Moto C Plus जल्द आ रहा है। कंपनी ने मोटो सी प्लस का एक वीडियो टीज़र भी जारी किया था। अब कंपनी ने मोटो सी प्लस के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में अपने Moto Z2 Play हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था।

Moto C Plus भारत में 19 जून को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो सी प्लस दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है
  • मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है
  • कंपनी ने 20 जून को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं
विज्ञापन
मोटोरोला ने इसी सप्ताह Moto India के ट्विटर हैंडल से बताया  कि Moto C Plus जल्द आ रहा है। कंपनी ने मोटो सी प्लस का एक वीडियो टीज़र भी जारी किया था। अब कंपनी ने मोटो सी प्लस के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में अपने Moto Z2 Play हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी के बेहद ही किफायती Moto C की बिक्री भारत में शुरू हो गई है।

मोटो सी प्लस लॉन्च इवेंट
मोटोरोला 19 जून को नई दिल्ली में मोटो सी प्लस का लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट के लिए भेजे गए इनवाइट में बताया गया है कि इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इसके साथ 'यस इट इज़ देट कूल' टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इनवाइट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूरोपीय मार्केट में मोटो सी प्लस की कीमत 119 यूरो से शुरू होती है। यह 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। जाहिर है कि 2 जीबी रैम वेरिएंट के ग्राहकों को और पैसे खर्चने होंगे।

मोटो सी प्लस दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन में बड़े अंतर हैं। प्लस वेरिएंट स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, बैटरी लाइफ, रियर कैमरे, रैम और प्रोसेसर के मामले में आगे है।
 
moto c plus metallic cherry

मोटो सी प्लस स्पेसिफिकेशन
मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम के दो विकल्प हैं- 1 जीबी और 2 जीबी।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।

इसके अलावा, Motorola ने ब्राज़ील में 21 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट के बारे में ज़्यादा ब्यौरा नहीं मिल पाया है लेकिन कई रिपोर्ट में Moto Z2 Force, Moto X4 या Moto E4 Plus को पेश किए जाने का दावा किया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »