• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto C Plus पहली सेल में 7 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी

Moto C Plus पहली सेल में 7 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी

Moto C Plus बजट स्मार्टफोन की भारत में पहली सेल मंगलवार को आयोजित हुई थी। ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि पहली सेल में मोटोरोला का नया बजट हैंडसेट मात्र 7 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

Moto C Plus पहली सेल में 7 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर मोटो सी प्लस के सारे यूनिट 7 मिनट के अंदर बिक गए
  • फ्लिपकार्ट ने कहा, हर सेकेंड 100 मोटो सी प्लस हैंडसेट बिके
  • Moto C Plus के करीब 42 हजार यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध थे
विज्ञापन
Moto C Plus बजट स्मार्टफोन की भारत में पहली सेल मंगलवार को आयोजित हुई थी। ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि पहली सेल में मोटोरोला का नया बजट हैंडसेट मात्र 7 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस ई-कॉमर्स कंपनी ने बताया है कि मोटो सी प्लस फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करके फ्लिपकार्ट ने कहा, "फ्लिपकार्ट पर मोटो सी प्लस के सारे यूनिट 7 मिनट के अंदर बिक गए। देखा जाए तो हर सेकेंड 100 मोटो सी प्लस हैंडसेट बिके।" फ्लिपकार्ट के बयान के आधार पर कहा जा सकता है कि पहली सेल में Moto C Plus के करीब 42 हजार यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध थे।

याद रहे कि Moto C Plus को भारत में सोमवार को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4000 एमएएच की बैटरी है।
 

Moto C Plus के सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »