Moto C Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च

पहले खबर आई थी कि कंपनी के बेहद ही किफायती Moto C की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। अब लेनोवो की स्वामित्व वाली Motorola कंपनी ने ऐलान किया है कि भारत में Moto C Plus जल्द ही लॉन्च होगा।

Moto C Plus जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • सोमवार को Moto India के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई
  • मोटो सी प्लस दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है
  • मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में अपने Moto Z2 Play हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी के बेहद ही किफायती Moto C की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। अब लेनोवो की स्वामित्व वाली Motorola कंपनी ने ऐलान किया है कि भारत में Moto C Plus जल्द ही लॉन्च होगा।

दूसरी तरफ, Motorola ने ब्राज़ील में 21 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट के बारे में ज़्यादा ब्यौरा नहीं मिल पाया है लेकिन कई रिपोर्ट में Moto Z2 Force, Moto X4 या Moto E4 Plus को पेश किए जाने का दावा किया जा रहा है।

भारतीय मार्केट की बात करें तो मोटो सी को लॉन्च किए जाने के बाद से मोटो सी प्लस का इंतज़ार होने लगा था। सोमवार को Moto India के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि Moto C Plus जल्द आ रहा है। इस ट्वीट में एक वीडियो टीज़र का भी इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 'यस इट इज़ देट कूल' टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा टीज़र में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यानी कीमत और उपलब्धता के लिए अभी इंतज़ार करना होगा।

मोटो सी प्लस दिखने में बहुत हद तक मोटो सी जैसा ही है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन में बड़े अंतर हैं। प्लस वेरिएंट स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, बैटरी लाइफ, रियर कैमरे, रैम और प्रोसेसर के मामले में आगे है।

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम के दो विकल्प हैं- 1 जीबी और 2 जीबी।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।

यूरोपीय मार्केट में मोटो सी प्लस की कीमत 119 यूरो से शुरू होती है। यह 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। जाहिर है कि 2 जीबी रैम वेरिएंट के ग्राहकों को और पैसे खर्चने होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto India, Moto C Plus, Moto C Plus Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »