Moto C Plus की बिक्री फ्लिपकार्ट पर आज, जानें सभी ऑफर के बारे में

Moto C Plus को भारत में सोमवार को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला के इस हैंडसेट की बिक्री मंगलवार दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Moto C Plus की बिक्री फ्लिपकार्ट पर आज, जानें सभी ऑफर के बारे में
ख़ास बातें
  • Moto C Plus को भारत में सोमवार को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया
  • बिक्री मंगलवार दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी
  • मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है
विज्ञापन
Moto C Plus को भारत में सोमवार को  6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला के इस हैंडसेट की बिक्री मंगलवार दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस कीमत में मोटो सी प्लस की भिड़ंत शाओमी रेडमी 4 से होगी जो आज सेल में अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। Motorola का नया हैंडसेट कंपनी के ही मोटो सी और मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन के बीच की कड़ी है।
 

Moto C Plus फ्लिपकार्ट लॉन्च ऑफर

मोटो सी प्लस के साथ लॉन्च डे ऑफर के तहत आपके पास मोटो पल्स मैक्स हैंडसेट को 749 रुपये में खरीदने का मौका होगा। वहीं, रिलायंस जियो के ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त मिंत्रा यूज़र फ्लिपकार्ट फैशन सेल में 20 फीसदी छूट पाएंगे। फैशन सेल 24 से 26 जून को आयोजित होगी।
 

Moto C Plus के स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम 2 जीबी है।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »