माइक्रोमैक्स के यू यूटोपिया फोन के साथ लॉन्च होगा एक और डिवाइस

माइक्रोमैक्स के यू यूटोपिया फोन के साथ लॉन्च होगा एक और डिवाइस
विज्ञापन
गुरुवार को आयोजित किए जाने वाले माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के इवेंट में बहु-प्रतीक्षित यू यूटोपिया स्मार्टफोन के साथ एक और डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी ने कंपनी ने दी है।

कंपनी ने ट्वीट किया, ''बिस्ट के साथ कुछ और भी आ रहा है। यह जानने के लिए तैयार रहिए।'' ट्वीट के साथ कंपनी ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दो डिवाइस नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, ''बिस्ट इज़ नोट कमिंग अलोन।" कंपनी ने फिलहाल दूसरे डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

यू ने मंगलवार को यू यूटोपिया स्मार्टफोन को लेकर नया टीज़र जारी किया। इसमें कस्टमाइजेशन सपोर्ट का ज़िक्र था। ट्वीट के साथ सैमसंग के हाई-एंड गैलेक्सी स्मार्टफोन की तस्वीर भी साझा की गई। ट्वीट में लिखा है, ''अगर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से चीज़ों को कस्टमाइज नहीं कर सकते, यह स्मार्टफोन आपके किस काम का।”

यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने पहले इस हैंडसेट को 7 दिसंबर को लॉन्च करने का ऐलान किया था। लेकिन बाद में लॉन्च इवेंट की तारीख आगे बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दी गई। यू टेलीवेंचर्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि कंपनी यू यूटोपिया के साथ कुछ खास घोषणा भी करेगी। इसलिए उत्साह को थोड़े दिनों तक थाम कर रखा जाए।

अब तक कंपनी ने यू यूटोपिया में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा किया है। इस दौरान भी ऐप्पल के आईफोन की 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर निशाना साधा गया था।

इससे पहले कंपनी ने यू यूटोपिया स्मार्टफोन में क्वाड-एचडी डिस्प्ले होने की जानकारी दी थी। अगर यह सही साबित होता है तो यू यूटोपिया क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के पिछले टीज़र से यह भी पता चला था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब तक लॉन्च किए जा चुके हैंडसेट यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।

इसे पहले, कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  3. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  4. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
  6. AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
  7. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
  9. Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
  10. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »