यू यूटोपिया की इनबिल्ट स्टोरेज होगी 32 जीबी, टीज़र से हुआ खुलासा

यू यूटोपिया की इनबिल्ट स्टोरेज होगी 32 जीबी, टीज़र से हुआ खुलासा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के अगले हैंडसेट यू यूटोपिया को लेकर आधिकारिक खुलासे का सिलसिला जारी है। खुलासे के बहाने यू टेलीवेंचर्स अपने प्रतिद्वंद्वियों पर चुटकी लेना का मौका भी नहीं छोड़ रहा। पिछले हफ्ते ने कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए वनप्लस2 पर निशाना साधा था। इस बार देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने नए टीज़र जारी करके ऐप्पल के आईफोन हैंडसेट पर चुटकी ली है।

नई तस्वीर से यह जानकारी मिली है कि यू यूटोपिया 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल के आईफोन हैंडसेट के शुरुआती मॉडल 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आते हैं। टीज़र पर लिखा है,  "16 जीबी के फोन के लिए 650 डॉलर? कुछ भी नहीं बदला है#Yutopia" कंपनी का निशाना आईफोन पर है जिसका बेस मॉडल 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, आज की तारीख में ज्यादातर फ्लैगशिप मॉडल 32 जीबी की स्टोरेज से लैस होते हैं।
yu yutopia 32gb storage teaser
पिछले हफ्ते कंपनी यू यूटोपिया स्मार्टफोन में क्वाड-एचडी डिस्प्ले होने की जानकारी दी थी। अगर यह सही साबित होता है तो यू यूटोपिया क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के पिछले टीज़र से यह भी पता चला था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब तक लॉन्च किए जा चुके हैंडसेट यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।

इसे पहले, कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है।

याद रहे कि सितंबर महीने की शुरुआत में यू यूनीक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले यू550 हैंडसेट को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। इसके अलावा भारत के इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट पर भी। माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस हाई-एंड स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, वह यू550 ही हो सकता है।

याद रहे कि गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »