• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स के यू यूटोपिया में फुल एचडी से भी बेहतर डिस्प्ले होने का दावा

माइक्रोमैक्स के यू यूटोपिया में फुल-एचडी से भी बेहतर डिस्प्ले होने का दावा

माइक्रोमैक्स के यू यूटोपिया में फुल-एचडी से भी बेहतर डिस्प्ले होने का दावा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन यूटोपिया के लॉन्च से पहले माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी ने हाल ही में स्मार्टफोन में मौजूद मेटल फ्रेम का टीज़र जारी किया था।

अब ताजा टीज़र में कंपनी ने जानकारी दी है कि यू यूटोपिया स्मार्टफोन क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी ने बुधवार को फेसबुक अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनी वनप्लस पर चुटकी लेते हुए लिखा, "1080 पिक्सल डिस्प्ले वाला डिवाइस 2016 का फ्लैगशिप किलर? #WhySettle #YUTOPIA." इस पोस्ट में वनप्लस 2 हैंडसेट की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। याद रहे कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने वनप्लस 2 स्मार्टफोन को '2016 फ्लैगशिप किलर' का तमगा दिया था।

अगर यह सही साबित होता है तो यू यूटोपिया क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के पिछले टीज़र से यह भी पता चला था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब तक लॉन्च किए जा चुके हैंडसेट यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।

इसे पहले, कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है।

याद रहे कि सितंबर महीने की शुरुआत में यू यूनीक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले यू550 हैंडसेट को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। इसके अलावा भारत के इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट पर भी। माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस हाई-एंड स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, वह यू550 ही हो सकता है।

याद रहे कि गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »