Micromax का Yu Yureka Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये

Micromax का Yu Yureka Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स (Micromax) के यू (Yu) ब्रांड ने सोमवार को अपना तीसरा स्मार्टफोन यूरेका प्लस (Yureka Plus) लॉन्च किया, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि Yureka Plus हैंडसेट इसके यू यूरेका (Yu Yureka) स्मार्टफोन का लेटेस्ट वर्जन है। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर सोमवार यानी 20 जुलाई दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। हैंडसेट का पहला फ्लैश सेल शुक्रवार यानी 24 जुलाई दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।

यू यूरेका प्लस (Yu Yureka Plus) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर Cyanogen OS के Cyanogen OS 12 बिल्ड का इस्तेमाल किया गया है। Micromax का Yu Yureka Plus स्मार्टफोन डुअल सिम फोन है, जिसमें माइक्रो-सिम कार्ड (4G+3G) के लिए स्लॉट बने हुए हैं। स्मार्टफोन में Cat. 4 4G LTE कनेक्टिविटी मौजूद है।

Micromax के Yu Yureka Plus हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल एचडी(1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है, जो पुराने Yureka स्मार्टफोन के 5.5 इंच एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले से बेहतर है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन भी मौजूद है। Yureka Plus में 64-bit octa-core Snapdragon 615 (MSM8939) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 405 GPU इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन में 2GB का रैम (RAM) होगा। Yu Yureka Plus में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Yureka Plus हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और बैटरी 2500mAh की है।

yu_yureka_plus_screen

कनेक्टिविटी की बात करें, तो हैंडसेट ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक को सपोर्ट करता है। Yu Yureka Plus में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और गायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद हैं।

फ्लैश सेल में इस स्मार्टफोन के दो कलर एलाबेस्टर व्हाइट (Alabaster White) और मूनडस्ट (Moondust) उपलब्ध होंगे।

Yu ब्रांड के फाउंडर राहुल शर्मा ने लॉन्च के मौके पर कहा, "Yureka के जरिए हमने मोबाइल हैंडसेट की दुनिया में क्रांति ला दी और हमें कंज्यूमर का प्यार भी मिला। इससे बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं कर सकते थे। और इसी प्यार के बदले हमने एक और सुपर स्मार्टफोन Yureka Plus मार्केट में उतारा है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »