• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने भेजा मीडिया इनवाइट, लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने भेजा मीडिया इनवाइट, लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने भेजा मीडिया इनवाइट, लॉन्च हो सकता है नया स्मार्टफोन
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स का यू ब्रांड अगले हफ्ते अपना चौथा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी अगले मंगलवार (8 सितंबर) को एक इवेंट आयोजित कर रही है और इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। इस इनवाइट में नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया है।

मीडिया इनवाइट में लिखा है, ''व्हेन फ्यूचर मीट्स पास्ट. द नेक्स्ट वंडर विल बी अनविल्ड''। इसके साथ हैंडसेट की एक तस्वीर भी दी गई है। वहीं, कंपनी ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़र डालना शुरू कर दिया है।
yu-invite-septemberलोगों में नए स्मार्टफोन को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए यू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई रोचक ट्वीट किए जा रहे हैं। रणनीति से साफ है कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा यूज़र तक इस ख़बर को पहुंचाना चाहती है।

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने अब तक यू यूरेका, यू यूफोरिया और यू यूरेका प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के अलावा इस कंपनी ने यूफिट फिटनेस बैंड भी पेश किया है।

यू टेलीवेंचर्स के सीईओ राहुल शर्मा ने ट्वीट करके यह बताया कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा। स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने भी इसकी पुष्टि की।

इस बार कंज्यूमर के लिए कंपनी के पास क्या खास है, यह तो मंगलवार को ही पता चल पाएगा।

पिछले महीने माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने अपने यूरेका प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी। माइक्रोमैक्स के यू यूरेका प्लस स्मार्टफोन 8,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  3. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  4. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  6. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  7. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  9. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  10. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »