माइक्रोमैक्स डुअल 5 की बिक्री भारत में आज से होगी शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 09:42 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स डुअल 5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • इस फोन की कीमत 24,999 रुपये हैौ
  • यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा
माइक्रोमैक्स डुअल 5 कंपनी की डुअल सीरीज़ में पहला स्मार्टफोन है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए सोमवार से शुरू होगी। माइक्रोमैक्स डुअल 5 की कीमत 24,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने इस फोन में मोनोक्रोम लाइट और आरजीबी (कलर) के लिए अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिया गया है। माइक्रोमैक्स डुअल 5 कैमरे से 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। जबकि कंपनी डुअल रियर कैमरे से मिलने वाली 3डी वीडियो फंक्शनालिटी पर जोर दे रही है।


माइक्रोमैक्स डुअल 5 फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0, जेस्चर कंट्रोल, जिफ़ मेकर भी है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड स्मार्टब्यूटी के साथ आता है। फोन क्रोमकास्ट की तरह भी काम करता है। माइक्रोमैक्स ने फोन में सिक्योरिटी के लिए एक इंडिपेंडेंट सिक्योर चिप दिया है जो ईएलल-5 स्तर सिक्योरिटी से लैस है।  कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस सेव स्विच टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे यह एक एंटी-थेफ्ट फोन बनता है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जिसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पैनिक बटन सपोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स डुअल 5 फुल मेटल बॉडी का बना है। और 3डी एंटीना टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में 6.5 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी स्क्रीन है व प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। मााइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में पब्लिक और प्राइवेट दो प्रोफाइल सेट की जा सकती हैं।

माइक्रोमैक्स डुअल 5 को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी है, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 तकनीक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के इस्तेमाल की बैटरी लाइफ मिल जाएगी।
Advertisement

फोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है। और हाइब्रिड सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन का वज़न 164 ग्राम है। माइक्रोमैक्स डुअल 5 में लाइट सेंसर, एफ-पी सेंसर, पी-सेंसर, जी सेंसर और कंपास भी दिए गए हैं। इसके साथ ही स्मार्ट यूनिवर्सल कंट्रोल और एक स्मार्ट की भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Lots of security features
  • 128GB storage
  • Good camera quality
  • Programmable smart key
  • Bad
  • Too much bloatware
  • Image processing takes too long
  • Gets warm with use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.