माइक्रोमैक्स डुअल 5 में क्या-कुछ है खास

माइक्रोमैक्स डुअल 5 में क्या-कुछ है खास
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स ने सोमवार को डुअल 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया
  • इसकी कीमत 24,999 रुपये है
  • हैंडसेट 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने सोमवार को डुअल 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। हैंडसेट 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा। हालांकि, रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

माइक्रोमैक्स डुअल 5 स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 5.5 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन है। लॉन्च इवेंट के दौरान हम इस स्मार्टफोन के साथ वक्त बिताने में कामयाब रहे। पहली झलक में हमें यह स्मार्टफोन ऐसा लगा...

माइक्रोमैक्स डुअल 5 हाथ में आते ही आपकी पहली नज़र इसके डिज़ाइन पर जाएगी। फोन कॉम्पेक्ट है और इसे एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले एल्यूमीनियम से बनाया गया है। पावर बटन दायीं तरफ है और साथ में मौज़ूद हैं वॉल्यूम के बटन। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। मज़ेदार बात यह है कि बायीं तरफ एक स्मार्ट की दी गई है जिसकी मदद से यूज़र अलग-अलग फंक्शन कर पाएंगे। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट फोन के निचले हिस्से में मौज़ूद है। डिवाइस का वज़न 164 ग्राम है। बड़े स्क्रीन के बावजूद यह फोन हाथों में आसानी से फिट बैठता है और मज़बूत व प्रीमियम होने का अहसास देता है।
 
micromax

डुअल 5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। दोनों ही सोनी आईएमएक्स258 सेंसर हैं। इनमें से एक सेंसर मोनोक्रोम डेटा कैपचर करता है और दूसरा आरजीबी कलर। दोनों ही सेंसर का अपर्चर एफ/1.8  है। एक कलर टेंप्रेचर सेंसर दोनों सेंसर द्वारा कैपचर की गई तस्वीरों को आपस में मिलाता है। फोन डेप्थ ऑफ फील्ड कैपचर करने में सक्षम है और बोकेह इफेक्ट पैदा कर सकता है। ऐसा ही फ़ीचर हमें आईफोन 7 प्लस में देखने को मिल चुका है। इसके अलावा डुअल कैमरा सेटअप कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम है। डुअल 5 फोन में पैनो, प्रो, स्लो शटर, एंटी हेज़, मैक्रो और मोनोक्रोम जैसे स्टेंडर्ड कैमरा मोड मिलेंगे।

माइक्रोमैक्स डुअल 5 में फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें सोनी आईएमएक्स258 सेंसर है और अपर्चर एफ/2.0 हैं। फ्रंट कैमरे के लिए सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश मोड दिया गया है।

फोन के साथ बिताए गए थोड़े वक्त के बाद हम यही कहेंगे कि इसके फ्रंट और रियर कैमरे से ली गई तस्वीरें संतोषजनक थीं। हालांकि, हमें डुअल रियर कैमरे का बोकेह इफैक्ट बहुत प्रभावित करने वाला नहीं लगा, जैसा कि दावा कंपनी ने किया था। आईफोन 7 प्लस के साथ तुलना तो बेमानी है, ख़ासकर दोनों की कीमत के अंतर को देखते हुए। लेकिन यह भी मानना है कि सिर्फ नाम समान होने से आउटपुट भी एक समान नहीं मिलता।
 
micromax

माइक्रोमैक्स डुअल 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हमें डिस्प्ले ज़रूरत से ज़्यादा सेचुरेटेड लगा जो कि हर एमोलेड स्क्रीन के साथ आम बात है। हालांकि, कुल मिलाकर क्वालिटी संतोषजनक थी।

फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में दिया गया है 4 जीबी रैम। 128 जीबी स्टोरेज होने के साथ आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट है, यानी दो सिम एक साथ या एक सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड। यह 4जी, वीओएलटीई, वाई-फाई एसी और ब्लूटूथ 4.1 को सपोर्ट करता है। डिवाइस के साथ बिताए समय में हमें परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं हुई और एप्लिकेशन तेज़ी से डाउनलोड हुए।

माइक्रोमैक्स ने डुअल 5 में सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ख्याल रखा है। कंपनी का कहना है कि फोन में एक अलग चिप है जो पासवर्ड स्टोर करता है। ऐसा सुरक्षा की वजह से किया जाता है। इसके अलावा यूज़र प्राइवेट प्रोफाइल बना सकते हैं जिसे जनरल प्रोफाइल से अलग रखा जा सकता है। आप चाहें तो अलग-अलग प्रोफाइल के लिए अलग-अलग फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसा करके यूज़र अपने फाइल और फोल्डर को दूसरों की पहुंच से दूर रख सकेंगे। माइक्रोमैक्स ने यह भी दावा किया कि यह भारत का पहला फोन है जो ईएएल 5+ मिलिट्री ग्रेड सिक्योरिटी के साथ आता है।

अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो डुअल 5 का एंटी-थेफ्ट सेफस्विच फ़ीचर का इस्तेमाल करके इसे लॉक करने के लिए किया जा सकता है। ऐसा करने से फोन को कोई भी शट डाउन नहीं कर सकेगा और आपके लिए इसे ट्रेस करना आसान होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फ-डिस्ट्रेक्ट फ़ीचर है जिसकी मदद से आप फोन के चोरी होने के 60 मिनट के अंदर सारे डेटा को डिलीट कर देंगे। फोन में पहले से माइक्रोमैक्स केयर ऐप इंस्टॉल है।

इसके अलावा आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। डुअल 5 में 3200 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है। दावा किया गया है कि मात्र 45 मिनट में बैटरी शून्य से 95 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। 10 मिनट की चार्जिंग में आपको 4 घंटे तक का यूज़ टाइम मिलेगा। इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स डुअल 5 की भिड़ंत वीवो वी5 प्लस, जियोनी ए1 और ओप्पो एफ3 प्लस से होगी। फोन के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप इसके रिव्यू का इंतज़ार कीजिए।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Lots of security features
  • 128GB storage
  • Good camera quality
  • Programmable smart key
  • कमियां
  • Too much bloatware
  • Image processing takes too long
  • Gets warm with use
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »