Micromax Canvas Spark रिव्यू: पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन

विज्ञापन
Ershad Kaleebullah, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:07 IST
Motorola ने पिछले साल Moto E लॉन्च करके बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त धूम मचाई। फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूजर्स ने Motorola के इस प्रोडक्ट को हाथों हाथ लिया। कम दाम और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन, इन दोनों खूबियों ने इस मोबाइल फोन को मार्केट का लीडर बना दिया। इस प्रोडक्ट के लॉन्च होते ही Asus, Lenovo, and Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने भी इस प्राइस सेगमेंट पर जोर लगाया। वैसे इस प्राइस रेंज में Micromax के प्रोडक्ट पहले से मौजूद थे पर उनकी परफॉर्मेंस को लेकर बाजार में बहुत उत्साह नहीं देखने को मिला था।

हाल ही में Micromax ने Canvas Spark स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 5,000 रुपये से कम है और यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर भी है। क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए। हम आपको बताते हैं।



लुक और डिजाइन
प्रोडक्ट को देखकर यही लगता है कि इसे प्रीमियम लुक देने के लिए Micromax ने पुरजोर कोशिश की है। हमें रिव्यू के लिए व्हाइट/गोल्ड यूनिट मिला पर मार्केट में ग्रे/सिल्वर ऑप्शन भी उपलब्ध है। फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और इसके किनारे कर्व हैं। 135 ग्राम के इस फोन में वजन सारे हिस्सों में यूनिफॉर्म है, जिसके कारण इसे हाथों में रखने पर अच्छा एहसास होता है। फोन के किनारों पर जो गोल्ड ट्रिम लगे हैं, दरअसल में वे प्लास्टिक के हैं। हालांकि, Micromax ने इसे रियल बनाने के लिए मेटालिक कोटिंग दी है। कुछ ऐसा ही कलर स्कीम Micromax Canvas Gold A300 में भी देखने को मिला था।


Advertisement

स्मार्टफोन का स्क्रीन 4.7 इंच का है। ऊपर वाले हिस्से में ईयर पीस, फ्रंट कैमरा और लाइट सेंसर की जगह है। फोन में नेविगेशन के लिए टच सेंसेटिव बटन नीचे की ओर बनाए गए हैं। इन बटन्स के आउटलाइन्स काफी पतले हैं और इनमें लाइट पहले से नहीं जलते, जिस कारण से इस्तेमाल में दिक्कत आती है।
Advertisement

फोन के दायें किनारे पर पावर और वॉल्यूम के बटन बने हुए हैं। इन बटन्स की परफॉर्मेंस एवरेज है। फोन के पीछे वाले हिस्से में नीचे की तरफ स्पीकर के लिए जगह बनाई गई है। जहां तक रियर कैमरे की बात है तो यह फोन से थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ है जिससे इस पर स्क्रैच लगने का खतरा है। फ्लैट सर्फेस पर बैलेंस बनाने में भी दिक्कत आ सकती है। कैमरे के नीचे ब्रांड का मेटालिक लोगो बना हुआ है। रियर कवर बाहर आ सकते हैं, पर आप सिर्फ सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट को इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी बाहर नहीं आते।


Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और सॉफ्टवेयर
Micromax ने Canvas Spark के लिए अजमाए हुए प्रोडक्ट MediaTek MT6582 SoC पर भरोसा जताया है। यह SoC चार 1.3GHz प्रोसेसर कोर का इस्तेमाल करता है और इसमें Mali 400 graphics इंटीग्रेटड है। फोन में 1 जीबी का रैम है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Canvas Spark का प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यह 720 पिक्सल में वीडियो भी शूट कर सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट देता है और कम से कम एक सिम कार्ड 3G नेटवर्क पर चल सकता है। जहां तक दूसरी कनैक्टिविटी का सवाल है तो इसमें Wi-Fi a/b/g/n और ब्लूटूथ v4.0 का भी ऑप्शन है। इस डिवाइस में 2000mAh की बैटरी है, जो 7 घंटे का टॉक टाइम देती है और इसका स्टैंडबाय टाइम 335 घंटे का है।



4.7 इंच वाले IPS स्क्रीन का रिजोल्यूशन 540x960 का है जो Motorola Moto E (Gen 2) में भी है। Canvas Spark का स्क्रीन एवरेज है और सनलाइट में औसत से खराब परफॉर्मेंस देता है। राहत की बात यह है कि डिस्प्ले ज्यादा सेचुरेटेड नहीं है जिसके कारण वार्म कलर्स आखों को सुकून देते हैं। और स्क्रीन के लिए Corning's Gorilla Glass 3 का इस्तेमाल किया गया है, जो अच्छा है।

Micromax ने एंड्रॉयड लॉलीपॉप वर्जन से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है सिर्फ एप्प ड्राअर के बैकग्राउंड को व्हाइट से ट्रांसपेरेंट डार्क ग्रे में तब्दील कर दिया है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए थर्ड-पार्टी एप्स भी मुहैया कराए हैं, जिनमें से ज्यादातर काम के नहीं है और उन्हें हटाया भी नहीं जा सकता।



परफॉर्मेंस और कैमरा
Canvas Spark के परफॉर्मेंस में कई कमियां हैं। कई मौकों पर तो एप्प आइकन टच करने के बाद इसके एक्टिव होने तक 15 सेकेंड का इंतजार करना पड़ा। स्टेंडबाई मोड के दौरान कई बार स्क्रीन रिस्पॉन्सिव नहीं था। इन कमियों के कारण फोन स्मूथ नहीं लगा। हाई-एंड गेम्स खेलते वक्त फोन की कमियां साफ नजर आईं। हालांकि, कैजुअल गेम्स के दौरान परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं थी।

AnTuTu and Quadrant बेंचमार्क टेस्ट के दौरान फोन को 19,499 और 5,494 प्वाइंट्स मिले। ये आंकड़े इस तरह के हार्डवेयर वाले बाकी स्मार्टफोन्स के बराबर हैं। GFXbench ग्राफिक्स टेस्ट में Canvas Spark ने 9.3fps और 3DMark Ice Storm टेस्ट में 3,231 का स्कोर हासिल किया।



1080 पिक्सल वाले वीडियो फाइल प्ले करने में कई बार प्रोब्लम आई, कई बार फ्रेम ड्रॉप कर रहे थे। स्पीकर की आवाज अच्छी है पर ऊंचे वॉल्यूम पर यह टूटने लगती है। कंपनी द्वारा दिए गए हेडसेट में आवाज ठीक-ठाक है पर अच्छे ईयरफोन में आवाज में बहुत ज्यादा सुधार देखने को मिलती है। फोन कॉल के दौरान आवाज अच्छी आ रही थी और हमें फोन कॉल ड्रॉप होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

Canvas Spark की बैटरी ने वीडियो लूप टेस्ट के दौरान 7 घंटे और 16 मिनट तक काम किया, इस रेंज के ज्यादातर फोन भी ऐसा ही परफॉर्मेंस देते हैं। हालांकि, प्रोसेसर इंटेसिव टास्क के दौरान फोन की बैटरी लाइफ में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।

कैमरे ने खासा निराश किया। रियर कैमरे से खींचे गए फोटो में अंडर एक्पोजर और ओवर सैचुरेशन जैसी कमियां थी। 720 पिक्सल पर वीडियो शूट करते करते वक्त कैमरा एप्प कई बार हैंग हो गया। हालांकि, रिकॉर्डेड वीडियो फुटेज में उतनी कमियां नहीं थी। वैसे अंडर एक्सपोजर की प्रोब्लम वीडियो फुटेज में भी दिखी। कम लाइट में लिए गए शॉट में काफी ग्रेन्स थे, फ्रंट कैमरे की परफॉर्मेंस भी कुछ खास नहीं थी।



हमारा सुझाव
Canvas Spark के जरिए Micromax ने जो हासिल करने की कोशिश की है, हम उसे सराहते हैं पर परफॉर्मेंस के मामले में चूक साफ नजर आती है। डिजाइन और कीमत के मामले में यह स्मार्टफोन विनर है। Canvas Spark की कीमत 4,999 रुपये है, जो बाकी बजट रेंज वाले स्मार्टफोन से 1,000 रुपये कम है। अगर बजट अहम मुद्दा है तो यह फोन आपके लिए है। लेकिन, हम आपको यही सुझाव देंगे कि थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च कर Motorola Moto E (Gen 2) या Xiaomi Redmi 2 खरीदें, आपका स्मार्टफोन एक्सपीरियंस बेहतर रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.