• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 में है 5.5 इंच डिस्प्ले, कंपनी की साइट पर कुछ देर के लिए हुआ लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 में है 5.5 इंच डिस्प्ले, कंपनी की साइट पर कुछ देर के लिए हुआ लिस्ट

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 में है 5.5 इंच डिस्प्ले,  कंपनी की साइट पर कुछ  देर के लिए हुआ लिस्ट
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स अपना नया स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 3 (क्यू385) जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी की वेबसाइट पर यह फोन गुरुवार को थोड़ी देर के लिए लिस्ट किया गया। कैनवस स्पार्क 3 का अगली पीढ़ी का फोन कैनवस स्पार्क 2  बड़े और शानदार डिस्प्ले, ज्यादा रैम, हाई रिजॉल्यूशन कैमरा, डबल इनबिल्ट स्टोरेज और बड़ी बैटरी जैसे कई बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द ही इस फोन के आधिकारिक तौर पर लॉन्च किये जाने की उम्मीद है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी डीडीआर3 रैम है। कैनवस स्पार्क 3 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर जबकि 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 3 में म्यूजिक के दीवानों के लिए 1.5सीसी बॉक्स 250 स्पीकर दिये गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन में 2900 एमएएच बैटरी और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में पहले से हाइक, ओएलएक्स, स्काइप और गाना जैसे ऐप इंस्टॉल हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 हैंडसेट को पिछले साल 3,999 रुपये की कीमत पर सितंबर में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट दिया गया है। 5 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे वाले इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

कैनवस स्पार्क 2 एक डुअल-सिम डिवाइस है। इसमें 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ के अलावा अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन में 1800 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो डिवाइस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Canvas Spark 3, Canvas Spark 3 Specificati
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »