Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro हुए लॉन्च, पांच रियर कैमरे से हैं लैस

Mi Note 10, Mi Note 10 Pro Launched: मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो को स्पेन में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Mi Note 10 Pro Price और Mi Note 10 Specifications के बारे में।

Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro हुए लॉन्च, पांच रियर कैमरे से हैं लैस

Mi Note 10, Mi Note 10 Pro Launched: मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो लॉन्च

ख़ास बातें
  • Mi Note 10 में है 8 जीबी तक रैम
  • मी नोट 10 में 5,260 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है
  • मी नोट 10 की तुलना में Mi Note 10 Pro में है ज्यादा रैम और स्टोरेज
विज्ञापन
Mi Note 10, Mi Note 10 Pro Launched: मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो को स्पेन में लॉन्च कर दिया गया है। Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro की अहम खासियत यह है कि ये दोनों ही फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारे गए हैं। मी नोट 10 के पिछले हिस्से में Mi CC9 Pro की तरह ही पेंटा-कैमरा सेटअप दिया गया है। मी नोट 10 में वाटड्रॉप-नॉच के साथ ओलेड डिस्प्ले, घुमावदार किनारे और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Mi Note 10 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। गौर करने वाली बात यह है कि मी नोट 10 और
Mi Note 10 Pro दोनों ही हाल ही में चीन में लॉन्च हुए मी सीसी9 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट हैं।
 

Mi Note 10, Mi Note 10 Pro price, उपलब्धता, ऑफर्स

सबसे पहले बात करते हैं मी नोट 10 की। Mi Note 10 Price की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 549 यूरो (लगभग 43,200 रुपये) है। मी नोट 10 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (लगभग 51,000 रुपये) है। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, ग्लेशियर व्हाइट, ऑरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक। स्पेन और इटली में 15 नवंबर से तो वहीं फ्रांस में हैंडसेट 18 नवंबर से उपलब्ध होंगे।
 

Mi Note 10, Mi Note 10 Pro specifications, फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के बीच अंतर केवल रैम और स्टोरेज का है। इसके अलावा मी नोट 10 प्रो 8P लेंस के साथ तो वहीं मी नोट 10 7P लेंस के साथ आता है। डुअल सिम (नैनो) वाले Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन MIUI 11 पर चलते हैं और इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है।

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं है।  Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, गैलिलियो और ग्लोनास दिया गया है।
 

Mi Note 10, Mi Note 10 Pro Camera

अब बात Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro के कैमरा सेटअप की। फोन में एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »