Xiaomi के पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर Mi Mix Fold ने मारी एंट्री, 108MP कैमरा व 8.01 इंच स्क्रीन से है लैस

Mi Mix Fold के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,12,100 रुपये), 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,23,300 रुपये) और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,45,700 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मार्च 2021 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Mi Mix Fold की सेल चीन में 16 अप्रैल से शुरू होगी
  • Xiaomi के Surge C1 ISP के साथ आता है मी मिक्स फोल्ड
  • फोन का एक Ceramic Special Edition भी पेश किया गया है

Mi Mix Fold में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Mi Mix Fold को Xiaomi के पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस नए फोन की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Fold 2 और Huawei Mate X2 जैसे फोल्डेबल फोन्स से होगी। नया स्मार्टफोन Mi Mix सीरीज़ का हिस्सा है, जो कि कॉन्सेप्ट डिवाइस जैसे Mi MIX और Mi Mix Alpha लेकर आ चुकी है। हालांकि, कॉन्सेप्ट डिवाइस के विपरित जिनके जरिए कंपनियां अपने इनोवेटिव क्षमता का प्रदर्शन करती हैं, मी मिक्स फोल्ड को एक कमर्शियल डिवाइस के तौर पर डिज़ाइन किया गया है जो कि अपने फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा। मी मिक्स फोल्ड फोन शाओमी का पहला फोन है, जिसमें Surge C1 image signal processor (ISP) और Liquid Lens technology फीचर की गई है।
 

Mi Mix Fold price, availability details

Mi Mix Fold के बेस 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,12,100 रुपये) है। इसके अलावा फोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,23,300 रुपये) और टॉप-ऑफ-द-लाइन 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,45,700 रुपये) है। मी मिक्स फोल्ड स्मार्टफोन खरीद के लिए 16 अप्रैल से उपलब्ध होगा, जो कि फिलहाल चीन तक ही सीमित है। हालांकि, Mi Mix Fold Ceramic Special Edition के साथ मी मिक्स फोल्ड के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो चुकी है।
Advertisement

मी मिक्स फोल्ड की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी का ऐलान नहीं किया गया है।
 

Mi Mix Fold specifications

जनवरी 2019 में Xiaomi के प्रेसिडेंट Xiaomi ने कंफर्म किया था कि कंपनी "double folding smartphone" पर काम कर रही है। इसके बाद कंपनी ने मी मिक्स फोल्ड फोन का प्रोटोटाइप पेश किया।
Advertisement

Xiaomi ने मी मिक्स फोल्ड फोन के लिए यू शेप हिंज का इस्तेमाल किया है, ताकि फोन अंदर की ओर फोल्ड हो सके बिल्कुल Samsung Galaxy Z Fold 2 और Huawei Mate X2 की तरह। इस फोन में 8.01 इंच का WQHD+ फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले के साथ 900 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन के कवर साइड में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 840x2,520 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 27:9 आस्पेक्ट रेशियो और 700 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस के साथ मौजूद है। मी मिक्स फोल्ड की अंदर की स्क्रीन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है, जबकि बाहर वाली स्क्रीन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है।

मी मिक्स फोल्ड के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले में Dolby Vision और HDR10+  सपोर्ट मौजूद है। इसमें DCI-P3 कलर गामुट और 4,300,000:1 कलर कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। बाहर की डिस्प्ले में भी HDR10+ डिस्प्ले सपोर्ट मौजूद है और यह 1440p तस्वीरों और वीडियो के रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करने में सक्षम है।
Advertisement

इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में butterfly-type कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें वीसी लिक्विड कूलिंग, थर्मल जेल और मल्टीलेयर ग्रेफाइट शीट्स व अन्य हीट डिस्पेशन मैथड शामिल हैं।

मी मिक्स फोल्ड Surge C1 ISP के साथ आता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि इस पर पिछले कई सालों से काम चल रहा था। कंपनी के स्वामित्व का प्रोसेसर है, जो कि बिना ज्यादा सोर्स को कनज्यूम करे हाई परफोर्मेंस ऑफर करता है। इसको लेकर कहा गया है कि यह इम्प्रूव्ड 3A एल्गोरिथ्म और लो-लाइट फोकस क्षमता प्रदान करता है, जो कि प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा सटीक ऑटोफोकस, ऑटो एक्सपोज़र और ऑटो व्हाइट बैलेंस लेकर आता है। Xiaomi का दावा है कि Surge C1 चिप के रिसर्च और डेवलपमेंट स्टेज के दौरान CNY 140 मिलियन (लगभग 157 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं।
Advertisement

Surge C1 के अलावा, मी मिक्स फोल्ड में लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मानव आँख बायोनिक के सिद्धांत का उपयोग करती है।
Advertisement

मी मिक्स फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung HM2 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर लिक्विड लेंस टेक्नोलॉजी के साथ और 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Xiaomi ने इस फोन में डुअल-सेल 5,020mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 37 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। मी मिक्स फोल्ड में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं।

मी मिक्स फोल्ड फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसके बैक पैनल पर सिरेमिक टेक्सचर दिया गया है। Mi Mix Fold Ceramic Special Edition में भी स्टैंडर्ड एडिशन की तरह हार्डवेयर दिए गए हैं। हालांकि, इस फोन में ब्लैक सिरेमिक बैक के साथ गोल्ड मीडिल फ्रेम और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
 
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो मी मिक्स फोल्ड फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Mi Mix Fold का डायमेंशन बिना फोल्ड किए 173.27x133.38x7.62mm है और फोल्ड के साथ 173.27x69.8x17.2mm है। स्टैंडर्ड मी मिक्स फोल्ड का भार 317 ग्राम है, जबकि स्पेशल एडिशन का भार 332 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.