12GB रैम के साथ Mi Mix 4 फोन गीकबेंच पर लिस्ट! 10 अगस्त को होगा लॉन्च...

पिछले महीने जानकारी मिली थी कि Xiaomi कंपनी अपने Mi Mix 4 स्मार्टफोन में पूरी तरह से अदृश्य अंडर-डिस्प्ले कैमरा लाने की योजना बना रही है। टिप्सटर का कहना है कि मी फोन में आने वाला यह अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा नंगी आंखों से नहीं देखा जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Mi Mix 4 पहले 10 अगस्त को चीन में होगा लॉन्च
  • मी मिक्स 4 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरा

Mi Mix 4 में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन

Mi Mix 4 स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ है। Xiaomi ने हाल ही में ऐलान किया था कि मी मिक्स 4 स्मार्टफोन को चीन में 10 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, जो कि साल 2019 में लॉन्च हुए Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन के मुकाबले कई इम्प्रूवमेंट्स से लैस होगा। मी मिक्स 4 कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आती रहती हैं। माना जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

मॉडल नंबर 2106118C के साथ Xiaomi फोन की कई गीकबेंच लिस्टिंग सामने आ चुकी है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Mi Mix 4 स्मार्टफोन हो सकता है। लेटेस्ट लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4+3+1 कोर कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे। वहीं यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 12 जीबी रैम मिल सकता है और यह एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है। कई लिस्टिंग का सिंगल-कोर स्कोर 858 से 1,164 है और मल्टी-कोर स्कोर 2,995 से 3,706 है।

जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन Mi Mix सीरीज़ का हिस्सा है, जिसे Xiaomi द्वारा साल 2016 में पेश किया गया था जिसका उद्देश्य था बेजल्स को कम करके अधिक स्क्रीन रियल एस्टेट पेश करना। पहला Mi Mix फोन तीन साइड में न के बराबर बेजल्स के साथ आया था, लेकिन इसका बॉटम का हिस्सा थोड़ा मोटा था, जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह दी गई थी। कुछ सालों बाद मी मिक्स फोन में और अधिक ट्रेडिशनल डिज़ाइन पेश किया गया हालांकि Mi Mix Alpha को रैप-अराउंड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था वहीं Mi Mix Fold को फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लाया गया। वहीं, अब चीनी कंपनी मी मिक्स 4 लॉन्च के साथ कुछ टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट लेकर आने वाली है।

पिछले महीने जानकारी मिली थी कि Xiaomi कंपनी अपने Mi Mix 4 स्मार्टफोन में पूरी तरह से अदृश्य अंडर-डिस्प्ले कैमरा लाने की योजना बना रही है। टिप्सटर का कहना है कि मी फोन में आने वाला यह अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा नंगी आंखों से नहीं देखा जाएगा। पिछले साल कंपनी ने थर्ड-जनरेशन अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जिसको लेकर कहा गया था कि कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर पिछले काफी समय से काम कर रही है। फोन के कथित रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं, जिसमें Mi 11 Ultra जैसा सेकेंडरी बैक डिस्प्ले देखा जा सकता है, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप के बगल में स्थित है।  रेंडर्स में चार कलर ऑप्शन भी देखे गए हैं।
Advertisement

Xiaomi ने फिलहाल मी मिक्स 4 से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक रूप से पेश नहीं की है, बस यह पुष्टि की गई है कि यह फोन 10 अगस्त को पेश किया जाएगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2040 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2088x2250 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.