Xiaomi Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) से ठीक पहले Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया गया।

Xiaomi Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • मी मिक्स 3 5जी की कीमत 599 यूरो (करीब 48,300 रुपये) से शुरू होगी
  • Mi Mix 3 5G की बिक्री इस साल मई महीने से
  • Xiaomi Mi 9 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया
विज्ञापन
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) से ठीक पहले Mi Mix 3 5G स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया गया। दावा किया गया है कि Xiaomi का यह फोन दुनिया में व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध होने वाला पहला 5जी हैंडसेट होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम का इस्तेमाल हुआ है। इसके बारे में 20 गुना भरोसेमंद परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। मॉडम के बारे में 5जी नेटवर्क पर 2 जीबीपीएस+ डाउनलोड स्पीड हासिल करने का दावा है। इसका मतलब है कि शाओमी मी मिक्स 3 5जी स्मार्टफोन से यूज़र 15 मिनट का 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो (256 एमबी) एक सेकेंड में डाउनलोड कर पाएंगे। Xiaomi Mi Mix 3 5G के अलावा Xiaomi ने इवेंट में Mi 9 और Mi LED Smart Bulb से भी पर्दा उठाया।
 

Mi Mix 3 5G की कीमत

मी मिक्स 3 5जी की कीमत 599 यूरो (करीब 48,300 रुपये) से शुरू होगी। शाओमी ने UK Three, Orange, Sunrise, Telefonica, Tim और Vodafone के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा Mi Mix 3 5G की बिक्री इस साल मई महीने में अधिकृत मी स्टोर, मी डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर के ज़रिए शुरू होगी।

इस इवेंट में Xiaomi Mi 9 को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया गया। चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका यह हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 90.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 9 के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 449 यूरो (करीब 36,200 रुपये) होगी। इसका 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 499 यूरो (करीब 40,200 रुपये) में बेचा जाएगा।

याद रहे कि शाओमी मी 9 की कीमत चीनी मार्केट में 2,999 चीनी युआन (करीब 31,800 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 चीनी युआन (करीब 34,900 रुपये) में बेचा जाएगा। Xiaomi Mi 9 Transparent Edition की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 42,300 रुपये) है।
 

Mi Mix 3 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर

शाओमी मी मिक्स 3 5जी के ज़्यादातर फीचर और स्पेसिफिकेशन Mi Mix 3 वाले ही होंगे। नया वेरिएंट भी सेरामिक बॉडी और स्लाइडर मैकनिज़्म के साथ आएगा। नए चिपसेट और 5जी सपोर्ट के अलावा the Mi Mix 3 5G में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए मी मिक्स 3 वाले ही हार्डवेयर इस्तेमाल होंगे।
 
mi

Mi Mix 3 5G में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.4 प्रतिशत है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, Mi Mix 3 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा, स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम के साथ।

फोन के पिछले हिस्से पर दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। एक वाइड एंगल लेंस है और दूसरा टेलीफोटो लेंस। वाइड एंगल लेंस में सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। टेलीफोटो लेंस में  सैमसंग एस5के3एम3+ सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। फ्रंट पैनल पर एक 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। ये सेल्फी लाइट सपोर्ट के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरे में एआई से लैस ब्यूटीफिकेशन और बोकेह इफेक्ट फीचर हैं।

Mi Mix 3 5G में रियर पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है। बैटरी 3850 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 4+ को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »