Xiaomi Mi Max 3 की तस्वीरें लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Xiaomi Mi Max 3 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने में बहुत वक्त बाकी नहीं है। इस बीच कंपनी भी फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हर दिन नए टीज़र ज़ारी कर रही है।

Xiaomi Mi Max 3 की तस्वीरें लॉन्च से पहले सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Mix 3 को 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • मी मैक्स 3 फोन शाओमी मी मैक्स 2 का अपग्रेड है
  • Xiaomi Mi Max 3 में होगी 5500 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Xiaomi Mi Max 3 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने में बहुत वक्त बाकी नहीं है। इस बीच कंपनी भी फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हर दिन नए टीज़र ज़ारी कर रही है। देखा जाए तो इस हैंडसेट के बारे में अब बताने को कुछ नया नहीं रह गया है, क्योंकि यह बीते दो महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब Xiaomi के संस्थापक बिन लिन ने शाओमी मी मैक्स 3 स्मार्टफोन का आधिकारिक रेंडर सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने Xiaomi Mi Max 3 डिवाइस की कई तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट की हैं। इनमें हैंडसेट का हर हिस्सा नज़र आ रहा है। इसके अलावा फोन के कलर वेरिएंट का भी खुलासा हो गया है। बता दें कि ग्राफिक्स से बनी तस्वीर को रेंडर कहा जाता है।

बिन लिन ने अपने वीबो पेज पर इन रेंडर को सार्वजनिक किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि Xiaomi Mi Max 3 में 6.9 इंच की स्क्रीन और 5500 एमएएच की बैटरी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा है कि बड़े डिस्प्ले से लैस होने के बावजूद यह फोन हाथों में असहज नहीं लगता है। ऐसा हर किनारे पर पतले बेज़ल के कारण संभव हो सका है। रेंडर से यह भी खुलासा हुआ है कि Xiaomi Mi Max 3 में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। टॉप और निचले हिस्से पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी वाला लगता है और रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी पिछले हिस्से पर जगह मिली है। डिवाइस बेहद ही पतला है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है जबकि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर निचले हिस्से में हैं। तस्वीरों में मी मैक्स 3 के दायें किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में आएगा।

Xiaomi Mi Mix 3 को 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट बीते साल के 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एमएएच की बैटरी के साथ आने वाले फोन शाओमी मी मैक्स 2 का अपग्रेड है।

बीते महीने TEENA पर शाओमी मी मैक्स 3 के तीन मॉडल लिस्ट किए गए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वैसे दावे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर को लेकर भी किए जा चुके हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन के एक वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »