• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP के 3 कैमरा के साथ Mi 11 Ultra फोन Amazon पर लिस्ट, 23 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

50MP के 3 कैमरा के साथ Mi 11 Ultra फोन Amazon पर लिस्ट, 23 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

Amazon India ने Mi 11 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करना भी शुरू कर दिए है, फिलहाल आपको वेबसाइट पर ‘Notify Me' का बटन नज़र आएगा।

50MP के 3 कैमरा के साथ Mi 11 Ultra फोन Amazon पर लिस्ट, 23 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Mi 11 Ultra फोन Amazon पर लिस्ट
  • मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में हुआ था लॉन्च
  • फोन में बैक पैनल पर दिया गया है सेकेंडरी डिस्प्ले
विज्ञापन
Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ऑलवेज़-ऑन सेकेंडरी डिस्प्ले है जो कि फोन के पिछले हिस्से पर स्थित है। इसके अलावा, फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 120एक्स डिजिटल ज़ूम सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन मौजूद है। Amazon ने कंफर्म कर दिया है कि मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च के बाद इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Mi 11 Ultra price in India (expected), availability

Amazon India ने Mi 11 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करना भी शुरू कर दिए है, फिलहाल आपको वेबसाइट पर ‘Notify Me' का बटन नज़र आएगा। इससे पुष्टि होती है कि फोन लॉन्च के बाद इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बता दें, मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन को भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार, मी 11 अल्ट्रा फोन की कीमत भारत में 70,000 रुपये से ज्यादा होगी। जिसके साथ यह कंपनी का सबसे महंगा प्राइस टैग वाला स्मार्टफोन बन जाएगा, जिसे Xiaomi जुलाई 2014 में भारत में एंट्री के बाद किसी फोन पर लगाने जा रही है। 

Mi 11 Ultra specifications

इस स्मार्टफोन को चीन में फ्लैगशिप-स्तर के स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर दिया गया। फोन में 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में  HDR10+ और Dolby Vision के साथ DisplayMate की A+ रेटिंग दी गई है। फोन में इसके अलावा 1.1 इंच (126x294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑलवेज़ ऑन मोड व 450 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। मी 11 अल्ट्रा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस आता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67वॉट वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट व 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। मी 11 सीरीज़ का टॉप-ऑफ-द-लाइन फोन IP68 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस बिल्ड से लैस है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • कमियां
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »