• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरे वाला Mi 11 Ultra होगा शाओमी का भारत में सबसे महंगा फोन, इतनी होगी कीमत...

50MP कैमरे वाला Mi 11 Ultra होगा शाओमी का भारत में सबसे महंगा फोन, इतनी होगी कीमत...

Mi 11 Ultra भारतीय मार्केट में 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जोकि यह सबसे महंगा प्राइस टैग होगा, जिसे Xiaomi जुलाई 2014 में भारत में एंट्री के बाद किसी फोन पर लगाने जा रही है।

50MP कैमरे वाला Mi 11 Ultra होगा शाओमी का भारत में सबसे महंगा फोन, इतनी होगी कीमत...

फोन में मौजूद होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Mi 11 Ultra चीन में हो चुका है लॉन्च
  • मी 11 अल्ट्रा भारत में 23 अप्रैल को होगा लॉन्च
  • फोन में मौजूद है 67वॉट वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Mi 11 Ultra स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, लॉन्च से पहले इसकी कीमत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन की भारत में शुरुआती कीमत 70,000 रुपये होगी, जिसकी जानकारी Gadgets 360 को हासिल हुई है। आपको बता दें, यह नया स्मार्टफोन Mi 11 Pro, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो चुका है। वहीं, चीन लॉन्च के बाद ही इसकी भारत आने की भी घोषणा कर दी गई है। Xiaomi ने इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GN2 कैमरा, 2K एमोलेड डिस्प्ले, बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया है।

इस मामले से जुड़े शख्स ने Gadgets 360 को जानकारी दी है कि Mi 11 Ultra भारतीय मार्केट में 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जोकि यह सबसे महंगा प्राइस टैग होगा, जिसे Xiaomi जुलाई 2014 में भारत में एंट्री के बाद किसी फोन पर लगाने जा रही है।  

चीनी टेक कंपनी ने मी 11 अल्ट्रा फोन को Superphone' के रूप में प्रमोट करना शुरू कर दिया है।

Gadgets 360 ने यह भी जाना है कि Mi सीरीज के अन्य फ्लैगशिप फोन की तरह ही शाओमी मी 11 अल्ट्रा का प्रोडक्शन नहीं स्थानिय तौर पर नहीं करेगी। शुरुआती रूप में यूनिट्स को चीन से ही इम्पोर्ट किया जाएगा, जिससे स्मार्टफोन की कीमत पर इम्पोर्ट ड्यूटी का बोझ बढ़ेगा।

जैसे कि हमने बताया मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जो कि तीन कॉन्फिग्रेशन में आया है। Mi 11 Ultra के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 67,000 रुपये) है, जबकि इसके 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,499 (लगभग 72,600 रुपये) है और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,999 (लगभग 78,200 रुपये) है। मी 11 अल्ट्रा के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत यूरोप में EUR 1,199 (लगभग 1,03,400 रुपये) है।  

Xiaomi ने इस फोन में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए हैं, जिसमें 6.81-इंच का 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) ई4 एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा है। फोन में 1.1 इंच (126x294 पिक्सल) एमोलेड सेकेंडरी टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके जरिए रियर कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है। इसके अलावा, इसमें 5जी सपोर्ट, 67वॉट वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग और आईपी68 सर्टिफिकेशन बिल्ड मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • कमियां
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »