Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो ऑनलाइन लीक, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Mi 10T Pro स्मार्टफोन Xiaomi की Mi 10 सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है और नई लीक में इस फोन के रेंडर्स सामने आए हैं।

Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो ऑनलाइन लीक, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Mi 10T Pro में मिलेंगे ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Mi 10T Pro में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • मी 10टी प्रो में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • यह फोन दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा
विज्ञापन
Mi 10T Pro स्मार्टफोन Xiaomi की Mi 10 सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है और नई लीक में इस फोन के रेंडर्स सामने आए हैं। इन रेंडर्स में फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है, इसके साथ ही फोन के कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन की भी जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। टिप्सटर द्वारा फोन के रेंडर टेलीग्राम पर साझा किए गए हैं, जिसमें फ्लैट स्क्रीन के साथ होल-पंच कटआउट देखने को मिला है। यह फोन दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा। हालांकि, फोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, शाओमी ने इस फोन के बारे में किसी प्रकार का आधिकार बयान ज़ारी नहीं किया है।

यह रेंडर्स Equal नामक टिप्सटर ने टेलीग्राम पर लीक किए हैं, जिसके साथ फोन के कॉन्फिग्रेशन की जानकारी भी दी गई है। टिप्सटर के अनुसार, फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएगा। रेंडर में Mi 10T Pro स्मार्टफोन होल-पंच कटआउट के साथ दिखा है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा।

टिप्सटर ने मी 10टी प्रो स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में साझा किया है, वो हैं ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्लू और सिल्वर।

आपको बता दें, मी 10टी प्रो स्मार्टफोन इससे पहले भी ऑनलाइन लीक हो चुका है, जिसमें फोन का ग्रे बैक पैनल देखने को मिला था। इस फोन का मॉडल नंबर M2007J3SG होगा और इसमें 5,000 एमएएच बैटरी और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 1 सितंबर को शाओमी ने टीज़ करते हुए मी 10 सीरीज़ स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी थी। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर महीने में Xiaomi अपनी इस सीरीज़ का नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यही नहीं, कंपनी ने यह भी बताया कि नए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का नया प्रोसेसर होगा, जो स्नैपड्रैगन 775 या फिर स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 10T Pro, Mi 10T Pro renders, Mi 10T
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »