Mi 10 सीरीज़ का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन सितंबर में होगा लॉन्च

Xiaomi ने ट्वीट किया कि मी 10 सीरीज़ के नए सदस्य की कीमत EUR 2XX से शुरू होगी। यानी यह साफ है कि नए फोन की कीमत EUR 300 से कम होगी। इस तरह से नया हैंडसेट मी 10 लाइट से भी सस्ता होगा।

Mi 10 सीरीज़ का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन सितंबर में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • नए मॉडल में मी 10 लाइट से कुछ समानताएं भी हो सकती हैं
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के नए प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा
  • मार्च महीने में पेश किए गए Mi 10 Lite का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है
विज्ञापन
Mi 10 सीरीज़ का परिवार बड़ा होने वाला है। सितंबर महीने में Xiaomi अपनी इस सीरीज़ का नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसकी कीमत EUR 300 (करीब 26,200 रुपये) से कम होगी। कंपनी ने इसका खुलासा मंगलवार को एक ट्वीट पोस्ट के ज़रिए किया। नए हैंडसेट के बारे में पैसा वसूल 5जी हैंडसेट होने का दावा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का नया प्रोसेसर होगा। कंपनी ने अभी इस मॉडल के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, यह मी10 सीरीज़ का सबसे किफायती फोन होगा, यानी यह मार्च महीने में पेश किए गए Mi 10 Lite का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है।

Xiaomi ने ट्वीट किया कि मी 10 सीरीज़ के नए सदस्य की कीमत EUR 2XX से शुरू होगी। यानी यह साफ है कि नए फोन की कीमत EUR 300 से कम होगी। इस तरह से नया हैंडसेट मी 10 लाइट से भी सस्ता होगा। याद रहे कि Mi 10 Lite को EUR 349 (करीब 30,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi के टीज़र ट्वीट में यह भी बताया गया है कि मी 10 सीरीज़ नए मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के नए प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि 5जी कनेक्टिविटी को ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Mi 10T हैंडसेट हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 या स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के साथ आएगा।

इसके अलावा नए मॉडल में मी 10 लाइट से कुछ समानताएं भी हो सकती हैं जो आज की तारीख में मी 10 सीरीज़ का सबसे सस्ता हैंडसेट है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आता है। मी 10 लाइट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10T, Mi 10, Xiaomi Mi 10, Xiaomi, Mi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »