मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन होगा 6 अप्रैल को लॉन्च

मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन होगा 6 अप्रैल को लॉन्च
विज्ञापन
संभव है कि 6 अप्रैल को हुवावे के नए स्मार्टफोन के साथ एक और हैंडसेट लॉन्च किया जाए। यह स्मार्टफोन होगा मेज़ू का। दरअसल, मेज़ू ने इसी दिन एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। उम्मीद है कि कंपनी इस दिन चीन में अपने एम3 नोट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

कंपनी ने इसकी घोषणा अपने वीबो अकाउंट पर की। इसके साथ इवेंट के लिए एक अलग वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। वेबसाइट में उस दिन लॉन्च किए जाने वाले मेज़ू एम3 नोट के बारे में स्पष्ट तौर पर कोई ज़िक्र नहीं है, पर यह ज़रूर लिखा है, ''प्रिटी फास्ट, थिन, लॉन्ग लास्टिंग''। यह तीनों शब्द हैंडसेट के प्रोसेसर, बिल्ड और बैटरी की ओर इशारा करते हैं।

मेज़ू एम3 नोट स्मार्टफोन मेज़ू एम2 नोट स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, मेज़ू एम3 नोट में हेलियो एक्स10 मीडियाटेक एमटी6795 चिपसेट, 5.5 इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम, 3200 एमएएच की बैटरी, और 16 जीबी / 32 जीबी वेरिएंट होंगे। रिपोर्ट में मेज़ू एम3 नोट के 16 जीबी मॉडल की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) और 32 जीबी वेरिएंट का दाम 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) होने की जानकारी दी गई है।

पिछले कुछ महीनों से चीन की इस कंपनी द्वारा अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेज़ू प्रो 6 बनाए जाने की ख़बरें चर्चा में है। दावा किया गया है कि मेज़ू प्रो 6 में  नए हेलियो एक्स25 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हैंडसेट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि प्रो 6 का एक और वर्ज़न 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Meizu, Meizu m3 note, Meizu Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »