• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सिर्फ मेज़ू प्रो 6 में होगा मीडियाटेक हेलियो एक्स25 प्रोसेसर: रिपोर्ट

सिर्फ मेज़ू प्रो 6 में होगा मीडियाटेक हेलियो एक्स25 प्रोसेसर: रिपोर्ट

सिर्फ मेज़ू प्रो 6  में होगा मीडियाटेक हेलियो एक्स25 प्रोसेसर: रिपोर्ट
विज्ञापन
मेज़ू के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेज़ू प्रो6 में 6 जीबी रैम होने की खबर चर्चा में है। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, मेज़ू ने प्रो 6 फ्लैगशिप के लिए नया हेलियो एक्स25 चिपसेट का इस्तेमाल किया है।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में एक इवेंट के दौरान मीडियाटेक ने घोषणा की है कि नए हेलियो एक्स25 चिपसेट को मेज़ू के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह चिपसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फिलहाल प्रो6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होगा। इसके सटीक क्लॉक स्पीड के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हेलियो एक्स25 चिपसेट पुराने हीलियो डेका-कोर प्रोसेसर का अपग्रेड वर्जन हो सकता है।

बता दें कि, मीडियाटेक ने पिछले साल हीलियो एक्स20 प्रोसेसर का ऐलान किया था। मीडियाटेक ने इसके ट्राई-क्लस्टर सीपीयू व 10 कोर फीचर वाला दुनिया का पहला मोबाइल प्रोसेसर होने का दावा किया था।

ट्राई-क्लस्टर सीपीयू आर्किटेक्टर में तीन प्रोसेसर क्लस्टर हैं जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इन तीनों को अलग-अलग वर्कलोड के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मीडियाटेक हेलियो एक्स20 प्रोसेसर में एक क्लस्टर एआरएम कॉर्टेक्स-ए72 कोर और दो क्लस्टर चार एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 कोर वाले हैं।

यह ताजा रिपोर्ट भी पुरानी रिपोर्ट की तरफ इशारा करती है जिसमें मेज़ू प्रो 6 फ्लैगिप फोन में सैमसंग एक्सायनस चिप होने की बात कही गई थी। पिछली लीक के मुताबिक, मेज़ू के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम हो सकता है। खबरों के मुताबिक, प्रो 6 का एक दूसरा वेरिएंट (4जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज) वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »