899 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल डिजिटल कैमरा वाला फोन

किफ़ायती मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी एम-टेक ने शुक्रवार को नया फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया। एम-टेक जी24 नया सेल्फी फ़ीचर फोन है। एम-टेक जी24 की कीमत 899 रुपये है। और यह फोन ब्लैक, रेड, ब्लू, ग्रे और ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा।

899 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल डिजिटल कैमरा वाला फोन
विज्ञापन
किफ़ायती मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी एम-टेक ने शुक्रवार को नया फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया। एम-टेक जी24 नया सेल्फी फ़ीचर फोन है। एम-टेक जी24 की कीमत 899 रुपये है। और यह फोन ब्लैक, रेड, ब्लू, ग्रे और ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा। एम-टेक जी24 देशभर के 20,000 से ज़्यादा रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा फोन को बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, शॉपक्लूज़ और पेटीएम पर भी मिलेगा।

एम-टेक जी24 डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में एक 1.8 इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 16 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। फोन को पावर देने के लिए 1000 एमएएच की बैटरी है जिससे 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन में सेल्फी लेने के लिए डुअल डिजिटल कैमरा दिया गया है।

यूज़र की सुविधा के लिए फोन अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू और बंगाली भाषा सपोर्ट के साथ आता है। एम-टेक जी24 में एमपी3/एमपी4/डब्ल्यूएवी प्लेयर, वायरलैस एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और टॉर्च जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि एम-टेक जी24 का डिज़ाइन कॉम्पेक्ट है।

बता दें कि जुलाई में रिलायंस जियो ने अपना शून्य प्रभावी कीमत वाला जियो फोन लॉन्च किया। इसके बाद बीएसएनएल के साथ साझेदारी में माइक्रोमैक्स ने भारत 1 पेश किया। और अब एम-टेक 899 रुपये वाले फोन के साथ हाज़िर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  3. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  4. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  5. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  6. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  7. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  8. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  10. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »