• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन में  है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत एक और 4जी स्मार्टफोन वाटर 3 लॉन्च कर दिया है। लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और इसके साथ रिलायंस जिो का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर भी मिलेगा। फोन सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लाइफ वाटर 3 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम एमएसएम8939 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो ए405 3डी जीपीयू  और 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे की तो वाटर 3 में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

लाइफ वाटर 3 एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। यह एक हाइब्रिड डुअल सिम स्मार्टफोन है। गौर करने वाली बात है कि एक सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क होने पर दूसरे में 2जी सपोर्ट ही मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 128 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

4जी के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, जीपीआरएस/एज और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। लाइफ वाटर 3 का डाइमेंशन 156.6 × 77 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 164.6 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर जैसे फ़ीचर हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lyf, Lyf water 3, Lyf water 3 specification, Lyf water 3 price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »