Lyf C451 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से कम

पिछले महीने अपनी कनेक्ट सीरीज का पहला स्मार्टफोन लाइफ सी549 लॉन्च करने के बाद रिलायंस रिटेल ने लाइफ सी451 को पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 09:36 IST
ख़ास बातें
  • इस 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकता है
  • स्मार्टफोन के साथ ग्राहक जियो धन धना धन ऑफर का भी फायदा उठा पाएंगे
  • Lyf C451 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है
पिछले महीने अपनी कनेक्ट सीरीज का पहला स्मार्टफोन लाइफ सी549 लॉन्च करने के बाद रिलायंस रिटेल ने लाइफ सी451 को पेश किया है। इस 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह जियो के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। ग्राहक इस हैंडसेट को 4,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह हैंडसेट व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन के साथ ग्राहक जियो धन धना धन ऑफर का भी फायदा उठा पाएंगे, इसके साथ कंपनी के 20 प्रतिशत ज़्यादा डेटा ऑफर का भी। डुअल सिम Lyf C451 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर 2डी असाही ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़द है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 218 पिक्सल प्रति इंच है।
Advertisement

लाइफ सी451 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट के साथ एड्रेनो 304 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ आपको 1 जीबी रैम मिलेगा। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे। स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 12.5 घंटे तक का टॉक टाइम देने और 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 139x66.5x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak performance
  • Low camera quality
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.