Jio Phone की बुकिंग फिर शुरू, जानें इस बारे में

रिलायंस रिटेल ने अपने 4जी फीचर फोन जियोफोन की बुकिंग की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार फिलहाल वे ही लोग बुकिंग कर सकेंगे जिन्होंने पहले इसे खरीदने में रुचि दिखाई थी।

Jio Phone की बुकिंग फिर शुरू, जानें इस बारे में
ख़ास बातें
  • जियो फोन की बुकिंग फिर शुरू होने की ख़बरें हैं
  • अगस्त में बुकिंग में रुचि दिखाने वाले लोगों को कंपनी एक मैसेज भेज रही है
  • जियो फोन की प्रभावी कीमत शून्य है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने अपने 4जी फ़ीचर फोन  Jio Phone की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि फिलहाल वे ही लोग बुकिंग कर सकते हैं जिन्होंने पहले जियो फोन को खरीदने में रूचि दिखाई थी। ख़बर के मुताबिक, कंपनी ने उन लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है जो जुलाई में जियो फोन को खरीदना चाहते थे। रिलायंस जियो के एक चैनल पार्टनर ने भाषा को बताया कि 500 रुपये जमा करके फोन को बुक करने के इच्छुक लोगों को एक लिंक भेजा जाएगा। पेमेंट करने के बाद ग्राहकों को जियो फोन की डिलिवरी की तारीख़ के बारे में सूचना दी जाएगी।

गौर करने वाली बात है कि जुलाई में लगभग एक करोड़ लोगों ने जियो फोन खरीदने में रुचि दिखाई थी। ऐसे सभी लोगों को कंपनी की तरफ़ से एक मैसेज भेजा जा रहा है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि अगस्त में पहले चरण में जियो फोन के लिए लगभग 60 लाख प्री-बुकिंग की गई थी। रिलायंस जियो की प्रभावी कीमत शून्य है और कंपनी 1,500 रुपये की राशि को भी 36 महीने बाद फोन लौटाने पर वापस करने की बात कह रही है।


Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

(जानें: Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन)

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।


Jio Phone के फीचर

जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

फिलहाल, जियो फोन सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है। आपको रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा हैंडसेट, बैटरी, चार्ज एडप्टर, क्विक सर्विस गाइड, वारंटी कार्ड और सिम कार्ड मिलेगा। जियो ब्रांड के पहले फोन में जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक और जियोटीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग ऐप को भी जगह मिलेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio phone, Jio Phone Booking, Reliance Retail, jio Phone User
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »