लॉकडाउन के बीच WhatsApp के सहारे JioMart का हुआ आगाज़

अपनी सेवाओं की टेस्टिंग शुरू करके रिलायंस के जियोमार्ट ने अब Amazon और Walmart के Flipkart को मजबूत चुनौती देने की तैयारी कर ली है।

लॉकडाउन के बीच WhatsApp के सहारे JioMart का हुआ आगाज़
ख़ास बातें
  • JioMart के लिए WhatsApp नंबर है 8850008000
  • Reliance का आधिकारिक बयान नहीं आया है
  • महाराष्ट्र के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण क्षेत्रों में पायलट टेस्टिंग
विज्ञापन
Reliance ने हाल ही में Facebook के साथ एक साझेदारी की थी। इसके तहत, फेसबुक ने भारत की इस कंपनी में 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने की जानकारी दी। इस बीच रिलायंस ने अपने ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल JioMart शुरू कर दी है। बता दें कि यह Reliance Retail की ई-कॉमर्स इकाई है और फिलहाल इसे मुंबई के कुछ इलाकों में लाइव किया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के बीच जियोमार्ट अपनी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए WhatsApp प्लेटफॉर्म की सहायता ले रहा है।

अपनी सेवाओं की टेस्टिंग शुरू करके रिलायंस के जियोमार्ट ने अब Amazon और Walmart के Flipkart को मजबूत चुनौती देने की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ, Facebook को उम्मीद है कि JioMart के साथ साझेदारी के बूते दुकानों का ग्राहकों से संपर्क बनाने के लिए WhatsApp प्राइमरी तरीका बन जाएगा।

जियोमार्ट की सेवाओं के लिए इच्छुक ग्राहकों को JioMart के WhatsApp नंबर 8850008000 अपने फोन के कॉन्टेक्ट में स्टोर करना होगा। यहां ग्राहकों को ऑर्डर के लिए जियोमार्ट द्वारा एक लिंक मिलता है। एक बार ऑर्डर प्लेस हो जाने के बाद कंपनी इसे व्हाट्सऐप पर एक ग्रॉसरी स्टोर से साझा करती है।
JioMartLite की वेबसाइट के मुताबिक, इसके बाद ग्राहकों को ऑर्डर का नोटिफिकेशन दिया जाता है और साथ ही स्टोर का विस्तृत ब्योरा दिया जाता है।

फिलहाल इस पर Reliance का आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिलायंस रिटेल ने इस साल जनवरी में JioMart को महाराष्ट्र के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण क्षेत्रों में पायलट टेस्टिंग के आधार पर पेश किया था।

Reliance इंडस्ट्रीज़ का बयान है कि रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल और व्हाट्सऐप के बीच नई साझेदारी की वजह से जल्द ही ग्राहक अपने "नजदीकी किराना स्टोर्स तक आसान पहुंच" पाने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करके JioMart में लेनदेन कर सकेंगे और अपने घरों में प्रोडक्ट्स और सर्विसेस पा सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Reliance Jio, JioMart, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »